{"_id":"5a0f1a534f1c1bd1408b7437","slug":"121510939219-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र और प्रदेश सरकार विकास में पूरी तरह विफल: सुरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र और प्रदेश सरकार विकास में पूरी तरह विफल: सुरेंद्र
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और पूर्व राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप ने नैनीडांडा क्षेत्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को पूरी तरह से विफल बताते हुए प्रदेश और क्षेत्र में विकास कार्यों को ठप करने का आरोप लगाया।
बृहस्पतिवार और शुक्रवार दो दिन के क्षेत्र भ्रमण में कांग्रेस के दोनों वरिष्ठ नेताओं ने हल्दूखाल, नैनीडांडा, धुमाकोट, जडाऊखांद, अदालीखाल, खिरेरीखाल, सल्डमहादेव, शंकरपुर, गौलीखाल, दिगोलीखाल, किनगोडीखाल आदि गांवों में जनसंपर्क किया। भ्रमण के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं को सुनी और संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सत्तासीन भाजपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के साथ नैनीडांडा क्षेत्र का विकास बाधित हो गया है। जन विरोधी फैसलों से केंद्र सरकार विफल हो चुकी है। पूर्व राज्यमंत्री धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता के साथ खड़ी रहेगी। सात दिसंबर को राज्य आंदोलनकारियों द्वारा ‘गैरसैंण चलो’ का आह्वान किया गया है। इस मौके पर नैनीडांडा क्षेत्र पंचायत प्रमुख रश्मि पटवाल, सुरेंद्र बिष्ट व मधु बिष्ट आदि मौजूद थे।