फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नगर निगम के विरोध में आंदोलन तेज करने को संपर्क अभियान चलाएगी यूकेडी

नगर निगम के विरोध में आंदोलन तेज करने को संपर्क अभियान चलाएगी यूकेडी

Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम के विरोध में आंदोलन तेज करने को संपर्क अभियान चलाएगी यूकेडी
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की दुर्गापुरी स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के विरोध में व्यापक आंदोलन चलाने के लिए रणनीति तैयार की। इसके तहत यूकेडी कार्यकर्ता सामाजिक, साहित्यिक, छात्र संगठनों, बार एसोसिएशन और पूर्व सैनिकों से सपंर्क साधेगी।
विज्ञापन

यूकेडी संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोटद्वार क्षेत्र की ग्रामीण जनता की राय लिए बिना उन पर जबरन नगर निगम को थोप दिया। नगर निगम बन जाने से ग्रामीणों पर टैक्सों का बोझ बढ़ जाएगा। इसे लेकर ग्रामीण जनता में रोष है। आंदोलन की रूपरेखा तय करते हुए कपरवाण ने कहा कि 24 अक्तूबर को दुर्गापुरी में जनसभा, 26 अक्तूबर को कौड़िया बैरियर में प्रदर्शन, 29 अक्तूबर को पत्रकार वार्ता, 1 से 7 नवंबर तक भाबर क्षेत्र में न्याय यात्रा और राज्य स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तराखंड राज्य की जनता के कल्याण के लिए 1001 दीये जलाए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर आंदोलन को तेज करने के लिए ग्राम पंचायतों में ग्रामसभा संयोजकों की नियुक्ति की गई है। इसमें जिलाध्यक्ष जगदीपक रावत को सत्तीचौड़, महिलाध्यक्ष बीना जोशी को मवाकोट, श्रवण सिंह रावत को शिवराजपुर, मुकेश ध्यानी को धमंडपुर, हरीश द्विवेदी और यतेंद्र भट्ट को खूनीबड़, पुष्कर सिंह रावत और कैलाश चंद्र जोशी को नींबूचौड़, पितृशरण जोशी और राम सिंह चौहान को कलालघाटी, अर्जुन सिंह नेगी को शिब्बूनगर, सुनील सेमवाल को बालासौड़, मनोहर सिंह नेगी को सिताबपुर, गुलाब सिंह और गोपाल सिंह गुर्साइं को शिवपुर-मानपुर, बालम सिंह को उमराव नगर, यतींद्र भट्ट को गोविंद नगर, विकास पंत और विनोद सुंद्रियाल को दुर्गापुरी के लिए ग्राम संयोजक मनोनीत किया है। इस मौके पर गोपाल सिंह गुसाईं, सुरेंद्र थपलियाल, सर्वेंद्र काला, विजय जखमोला और मनोहर सिंह नेगी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed