फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   समाज सेवा के लिए हंस फाउंडेशन को मिला होप अवार्ड 2017

समाज सेवा के लिए हंस फाउंडेशन को मिला होप अवार्ड 2017

Sun, 10 Sep 2017 10:28 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:28 PM IST
विज्ञापन
समाज सेवा के लिए हंस फाउंडेशन को मिला होप अवार्ड 2017
कोटद्वार। होप कम्यूनिकेशन (रिसर्च) संस्था की ओर से नई दिल्ली में आयोजित होप अवार्ड-2017 समारोह में हंस फाउंडेशन को समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया। होप संस्था की ओर से पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने हंस फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

शनिवार देर शाम नई दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन ने कहा कि हंस फाउंडेशन देशभर के 23 राज्यों में चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता कर एक मिसाल कायम कर रही है। कहा कि आज ऐसे युग में जब हर इंसान अपने निजी स्वार्थों तक सिमट कर रह गया है, ऐसे में हंस संस्था जरूरतमंदों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
विज्ञापन

होप की डायरेक्टर रजनी ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है कि सर्वे के बाद हंस फाउंडेशन का चयन इस अवार्ड के लिए हुआ है। हंस कल्चरल सेंटर के उत्तराखंड प्रभारी पदमेंद्र सिंह बिष्ट भी संस्था के उद्देश्यों को लेकर बिना किसी भेदभाव के सामाजिक कार्य कर रहे हैं। इसके लिए उनका चयन आज इस अवार्ड के लिए हुआ है। पदमेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि बालीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन द्वारा दिए गए सुझाव को माता मंगला तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अवार्ड के लिए होप संस्था का आभार जताया। इस मौके दुबई के प्रमुख व्यवसायी चांद मौला बक्स भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed