{"_id":"6a09b8fa306b217f0801e7e1","slug":"12-families-not-receiving-water-connections-residents-distressed-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-123728-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: 12 परिवारों को नहीं मिला रहा पानी का कनेक्शन, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: 12 परिवारों को नहीं मिला रहा पानी का कनेक्शन, लोग परेशान
Sun, 17 May 2026 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 17 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाबर के झंडीचौड़ पूर्वी का मामला, अधिकारियों से गुहार लगाने पर भी नहीं हो रही समस्या हल
कण्वघाटी/कोटद्वार। उत्तराखंड में हर घर जल और बुनियादी सुविधाओं के दावों के बावजूद झंडीचौड़ पूर्वी के करीब 12 परिवार पानी के लिए तरस रहे हैं। जनप्रतिनिधियों और जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही जिससे लोगों में आक्रोश है।
स्थानीय निवासी सुनील घिल्डियाल, नीमा देवी, गुच्ची देवी, संदीप भारद्वाज, नरेंद्र सिंह नेगी, कमलेश घिल्डियाल, निर्मला देवी, कंचन देवी का कहना है कि निरंकारी भवन हल्दूखाता से जीतलाल आईटीआई संपर्क मार्ग पर करीब 12 परिवारों को पानी का कनेक्शन नहीं मिल पा रहा है। जहां एक ओर प्रदेश सरकार हर घर नल, हर घर जल योजना का दावा ठोक रही है, वहीं झंडीचौड़ पूर्वी में करीब 12 परिवार पानी को तरस रहे हैं। लोगों का कहना है कि कुछ परिवारों को मकान बनाए हुए करीब चार से पांच वर्ष हो गए हैं पर अभी तक उन्हें पानी का कनेक्शन नहीं मिला है।
लोग अपना पैसा खर्च कर टैंकर से पानी मंगवाने के लिए मजबूर हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को समस्या बताई लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। भीषण गर्मी के बीच पानी की जरूरत काफी बढ़ गई है। वहीं, प्रशासनिक उदासीनता से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने प्रशासन से स्थायी समाधान कराने की मांग की है। लोगों ने चेताया है कि यदि शीघ्र पेयजल आपूर्ति नहीं हुई तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
पेयजल आपूर्ति के लिए महीने में तीन से चार बार पैसे खर्च कर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं जिससे आर्थिक हानि हो रही है।
–सुनील घिल्डियाल, स्थानीय निवासी।
.
भीषण गर्मी में भी पेयजल आपूर्ति के लिए दूर-दूर रतक भटकना पड़ रहा है जिससे बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
–सरिता बिष्ट, स्थानीय निवासी।