{"_id":"5c911d62bdec2213f8016145","slug":"11553014114-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैं तो होली कैसे खेलू रे सांवरिया तेरे संग..पर थिरकी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैं तो होली कैसे खेलू रे सांवरिया तेरे संग..पर थिरकी महिलाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। होली के उपलक्ष्य में विभिन्न संगठनों ने होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन किया। लोगों ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाया और सौहार्द के साथ होली मनाने का संकल्प लिया।
मंगलवार को उत्तराखंड संस्कृति विभाग की ओर से बालासौड़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में उत्तराखंड की पारंपरिक होली गीतों के संरक्षण के लिए होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आशु कला समिति कोटद्वार के रंगकर्मी और विभिन्न ग्राम पंचायतों की कीर्तन मंडलियों ने एक से बढ़कर एक होली के गीत और होली नृत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। आशुकला समिति की संस्थापक गायिका सुमित्रा रावत ने गढ़वंदना गीत से शुभारंभ किया। इसके बाद समिति के रंगकर्मियों ने समारोह में पहुंचे सभी लोगों को गुलाल का तिलक किया। गायक योगेश गडोई और सुमित्रा रावत ने ढोल दमाऊ और हारमोनियम की धुन पर हर-हर पीपल पात, जय देवी आदि भवानी..., हरी फूलों से मथुरा छाई रही..., एगै फागुण मैना खेला होली..., हरी भरी सारी मां फूल च पइंया..., मत मारो मोहन लाला पिचकारी.., आदि गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बलभद्रपुर की राधे राधे कीर्तन मंडली, हर हर महादेव कीर्तन मंडली बालासौड़ और हिरसिंगपुर की सरस्वती कीर्तन मंडली ने होली गीतों की प्रस्तुति दी। जिसमें मैं तो होली कैसे खेलू रे सांवरिया तेरे संग.. होली गीत ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर किया।
गीता भवन उत्सव समिति गोविंद नगर कोटद्वार के द्वारा गीता मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान राधा कृष्ण के विग्रह की होली खेलते हुए की भव्य झांकी सजाई गई। समिति के सदस्यों द्वारा बरसाने की गोपी और ग्वालों द्वारा होली का संवाद का मंचन किया गया। होली उत्सव में फूलों और गुलाल से होली खेली गई। महिलाओं ने मेरो खुल गयो बाजुबंद रसिया होली में.., मंदिरों में उड़े ले गुलाल कहियो श्याम प्यारे से.., सांवरिया नंद किशोर मेरी साड़ी पर रंग दलगयो.. आदि होली गीतों पर महिलाओं ने ठुमके लगाए। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका शशी शर्मा, नामिता गर्ग, अंजलि अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, लक्ष्मी कर्णवाल, रश्मि अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, सेजल अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, सीमा गोयल, संगीता अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
वरिष्ठ नागरिक संगठन की ओर से देवी रोड स्थित कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ जनों ने एक दूसरे पर गुलाल से तिलक किया और एक दूसरे को गुझिया खिलाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अनसुया प्रसाद डंगवाल, विनोद सामंत, विजय माहेश्वरी, पूर्व डीआईजी बलराम सिंह नेगी, नरेंद्र गुप्ता, आनंद प्रकाश गुप्ता ने होली की रचनाएं सुनाकर खूब तालियां बटोरी। समारोह में संगठन के अध्यक्ष पूर्व डीआईजी जयेंद्र नेगी, कर्नल राजेंद्र बड़थ्वाल (सेनि), रघुवीर सिंह रावत, महेंद्र कुमार अग्रवाल, बिनोद कुकरेती, प्रदीप अग्रवाल, श्रीकृष्ण सिंघानिया, सुरेंद्र बिजलवाण, हिम्मत सिंह रौतेला, प्रवेश नवानी आदि मौजूद थे।
.