फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सुमित्रा, नेहा, मयंक और विष्वक्सेन को मिला शैलवाणी सम्मान

सुमित्रा, नेहा, मयंक और विष्वक्सेन को मिला शैलवाणी सम्मान

Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
pratap singh pratap singh
Updated Sun, 17 Feb 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
सुमित्रा, नेहा, मयंक और विष्वक्सेन को मिला शैलवाणी सम्मान
award - फोटो : amarujala
कोटद्वार। कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए चार लोगों को शैलवाणी सम्मान से सम्मानित किया गया। वरिष्ठ पत्रकार और प्रदेश के पूर्व सूचना आयुक्त प्रभात डबराल ने उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को नजीबाबाद रोड स्थित चंद्रज्योति कुंज मेें आयोजित सम्मान समारोह का बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त प्रभात डबराल और विशिष्ट अतिथि रियर एडमिरल (सेनि) ओपीएस राना ने शुभारंभ किया। सम्मान समारोह का शुभारंभ गायिका नेहा खंकरियाल ने सरस्वती वंदना से की। लोक गायिका सुमित्रा रावत के गीत पर आशुकला समिति की रंगकर्मियों ने गढ़ वंदना की आकर्षक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर देशभर में गढ़वाल की लोक संस्कृति को बढ़ाने के लिए कोटद्वार की प्रसिद्ध लोक गायिका सुमित्रा रावत, समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए डू समथिंग सोसाइटी के अध्यक्ष मयंक प्रकाश कोठारी, साहित्य के क्षेत्र में डा. विष्वक्सेन शरण राज और दिल्ली की गायिका नेहा खंकरियाल को सम्मनित किया गया। अतिथियों द्वारा उन्हें तिलक, श्रीफल, सम्मान पत्र, शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजक प्रेम बलोधी, रचना बलोदी, एसपी बडोला, अरविंद बिष्ट, सत्यप्रकाश थपलियाल, कर्नल (सेनि) बुद्धिबल्लभ ध्यानी, परमानंद बलोदी, जानकी प्रसाद धस्माना, योगंबर सिंह रावत, ऊषा रावत, प्रवीन रावत, बीना वशिष्ठ, आभा कुकरेती, प्रमोद रावत, विनोद कुकरेती आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. पदमेश बुड़ाकोटी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed