फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   400 मी. दौड़ में अमन और महक ने मारी बाजी

400 मी. दौड़ में अमन और महक ने मारी बाजी

Sat, 15 Dec 2018 09:20 PM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
400 मी. दौड़ में अमन और महक ने मारी बाजी

विज्ञापन
यमकेश्वर। यमकेश्वर ब्लाक की न्याय पंचायत बड्यूण में खेल महाकुंभ के तहत दो दिवसीय संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान 400 मी. दौड़ में राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठॉगर के अमन और हाईस्कूल कांडी की महक ने प्रथम स्थान हासिल किया।

शनिवार को जीआईसी भृगुखाल के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ बड्यूण के ग्राम प्रधान बलबीर सिंह बिष्ट ने रिबन काटकर किया। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत बड्यूण की 8 ग्राम सभाओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान 100 मी. दौड़ में बालक वर्ग से जीआईसी भृगुखाल के युवराज व बालिका वर्ग से राजकीय हाईस्कूल कांडी की रीता और 400 मी. दौड़ में राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठॉगर के अमन व राजकीय जूनियर कांडी की महक , लंबी कूद में जीआईसी भृगुखाल के धनवीर व राजकीय जूनियर हाईस्कूल कांडी की सोनाली, गोला फेंक में जीआईसी भृगुखाल के मनदीप व राजकीय जूनियर हाईस्कूल कांडी की रीता ने प्रथम स्थान हासिल किया। खो खो में बालक और बालिका वर्ग व कबड्डी के बालक वर्ग में राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठॉगर प्रथम रहा। विजेताओं को जीआईसी भृगुखाल ज्योतंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर देवेंद्र सिंह नेगी, चक्रधर प्रसाद, मनोज सिंह, विपिन कोठारी, विवेक बड़थ्वाल, एचएन भट्ट, सुरेशानंद देवरानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed