{"_id":"5ac8fe3b4f1c1bf1618b60d5","slug":"11523121723-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएचएमएस की गूंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएचएमएस की गूंज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटालिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) के वार्षिकोत्सव गूंज-2018 के पहले दिन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न प्रांतों की लोक संस्कृति से दर्शकों का परिचय कराया।
शुक्रवार देर शाम को बलभद्रपुर स्थित आईएचएमएस परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि 22वीं गढ़वाल रेजीमेंट के सीओ कर्नल प्रदीप सिंह व संस्थान के चेयरमैन जेएस नेगी ने शुुुुभारंभ किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत छात्रा अरुणा, सिमरन और जया ने सरस्वती वंदना से की। श्रुति और अंबिका ने जय गणेशा देवा.. गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मनप्रीत, अभिषेक, ओम सागर, ललित, साहित्य, रोबिन और रितिक के अतुल्य भारत माइम एक्ट प्रस्तुत किया। प्रिया, निशा चक्रवर्ती और आरिफ ने एकल नृत्य, जबकि आशीष और हिमांशु ठाकुर ने गीत प्रस्तुत कर समा बांधा। सुमन, ज्योति, किरन, नेहा, निधि, तान्या और पारुल ने जौनसारी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। प्रमिला और स्वाति ने मेरी मम्मी ने पसंद नयो तू... गीत पर नृत्य किया। निशा, कर्मा और स्वर्णिमा ने नेपाली लोक नृत्य प्रस्तुत किया। प्रिया, श्रुति अंबिका, कंचन, शिवानी, स्वाति, प्रमिला और निकिता ने गुजराती लोक नृत्य गरबा की सुंदर प्रस्तुति दी। पलायन पर आधारित गढ़वाली नाटक ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर किया। कार्यक्रम का संचालन अक्षिता, अपिला, प्रशांत और ऋषभ ने किया। इस अवसर पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर अवार्ड से छात्रा सुमन रावत और छात्र विकास भारद्वाज को पुरस्कृत किया गया।