फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत, पांच घायल

सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत, पांच घायल

Tue, 27 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में मां-बेटी समेत चार की मौत, पांच घायल
लैंसडौन/कोटद्वार। पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लाक के सिलोगी क्षेत्र में एक मारुति वैन के खाई में गिरने से मां-बेटी समेत उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई। पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें चैलूसैण और कोटद्वार के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों ने राहत-बचाव कार्य शुरू कर घायलों को सड़क तक पहुंचाया। हादसे से सिलोगी के बन्नी गांव में कोहराम मचा है। लैंसडौन से तहसीलदार और नायब तहसीलदार की अगुवाई में राजस्व टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

लैंसडौन के नायब तहसीलदार कुलदीप सिंह रावत ने बताया कि घटना मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे की है। सिलोगी से करीब 20 किमी दूर ग्वील मार्ग पर सवारियों से भरी वैन करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सुनसान इलाका होने के कारण हादसे की जानकारी देर से मिल सकी। बन्नी के प्रधान जयपाल सिंह रावत ने बताया कि गांव में अगले महीने शादी है, शादी के सामान की खरीदारी के लिए परिवार के लोग सिलोगी बाजार गए थे। वापसी में गांव के कुछ और लोग भी वैन में सवार हो गए। हादसे में वैन चालक अंकित नेगी उर्फ हुकुम सिंह (24) पुत्र बृजमोहन, सांगुली देवी (75) पत्नी कुंदनलाल, खुशी (6) पुत्री धनवीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रुप से घायल ममता देवी (28) पत्नी धनवीर सिंह की अस्पताल ले जाते समय सिलोगी में मौत हो गई। चारों लोग बन्नी गांव के ही निवासी थे। घायलों में सुुभद्रा देवी (55) पत्नी मोहनलाल, कुमारी शिवानी (14) पुत्री दिनेश चंद्र, संजय प्रसाद (38) पुत्र शंभूप्रसाद, मोहनलाल (60) पुत्र कुंदनलाल और नैना (6 माह) पुत्री धनवीर सिंह सभी निवासी ग्राम बन्नी (सिलोगी) शामिल हैं। देर शाम तक सभी को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed