फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लोक सभा चुनाव से पहले हो केंद्रीय विद्यालय के लिए बजट स्वीकृत

लोक सभा चुनाव से पहले हो केंद्रीय विद्यालय के लिए बजट स्वीकृत

Thu, 22 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
लोक सभा चुनाव से पहले हो केंद्रीय विद्यालय के लिए बजट स्वीकृत
कोटद्वार। केंद्रीय विद्यालय संयुक्त संघर्ष समिति का कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन 16वें दिन भी जारी रहा। समिति ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को ज्ञापन भेजकर कोटद्वार में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय को स्थापित किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े सदस्य तहसील परिसर में पहुंचे। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर क्षेत्रवासियों की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कोटद्वार विधानसभा पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बाहुल्य क्षेत्र है। वर्षों से लोग कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग कर रहे हैं। विद्यालय के लिए भूमि चयनित होने के बाद भी केंद्रीय विद्यालय का निर्माण नहीं किया जा रहा है। इसके कारण अब राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र से सूचित करना पड़ रहा है। उन्होंने लोक सभा चुनाव से पूर्व केंद्रीय विद्यालय के लिए बजट स्वीकृत कराने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के संरक्षक गोविंद डंडरियाल, जीके बड़थ्वाल, योगंबर सिंह रावत, शशिभूषण अमोली, सीपी डोबरियाल व राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed