{"_id":"5aabfc4f4f1c1bba758b5d10","slug":"11521220687-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सशक्तिकरण पर नगर में निकाली सामूहिक रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सशक्तिकरण पर नगर में निकाली सामूहिक रैली
Updated Fri, 16 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। महिला सशक्तिकरण और हमारी बेटियां-हमारा गौरव अभियान को आगे बढ़ाने के लिए शुक्रवार को आईएचएमएस और आस्था सेवा संस्थान की ओर से नगर में सामूहिक रैली निकाली गई।
रैली को आईएचएमएस के चेयरमैन जेएस नेगी और आस्था सेवा संस्थान के संस्थापक राकेश चंद्र बिडालिया ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मालवीय उद्यान से लेकर बुद्धापार्क तक निकालकर पुन: मालवीय उद्यान होकर संपन्न होगी। रैली के संयोजक हेमंत नेगी ने बताया कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों और महिलाओं के प्रति समाज को जागृत कर उनको आगे बढ़ाना और बेटियों के प्रति होने वाली कुरीतियों को समाप्त करना है। रैली में छात्र-छात्राओं और कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर एमडी बीएस नेगी, डायरेक्टर एडमिन बीएस गुसाईं (रि.), ईडी अजय राज नेगी, प्रधानाचार्य विमल कुमार, टीके जोशी, अनुराग सेमवाल, योगिता पंत, मीनू ठाकुर, प्रांजल रावत, विवेक सिंह मिल्टन, अनुराग सेमवाल, मधुसूदन, दिलबर, मनोज जोशी, दिशा, नूतन, कोमल, भांवश जोशी, सुरेंद्र, नवीन, आशीष, राजीव, गौरव आदि उपस्थित रहे।
महिला पतंजलि मनाएगा राष्ट्रीय महिला दिवस
किशनपुर। महिला पतंजलि योग समिति की ओर से चैत्र मास के प्रथम नवरात्रि के अवसर पर 18 मार्च राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला महिला प्रभारी आशा रावत ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस पर कोटद्वार के तड़ियाल चौक स्थित एक वैड़िंग प्वाइंट में तीन बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होगा। इस अवसर पर आयोजित योग शिविर में बच्चों और महिलाओं की योग और आसन प्रतियोगिताएं कराई जाऐंगी। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।