फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ऊर्जा निगम में निजीकरण प्रक्रिया का बीडीसी सदस्यों ने किया विरोध

ऊर्जा निगम में निजीकरण प्रक्रिया का बीडीसी सदस्यों ने किया विरोध

Tue, 30 Jan 2018 10:28 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
ऊर्जा निगम में निजीकरण प्रक्रिया का बीडीसी सदस्यों ने किया विरोध
धुमाकोट। विकासखंड नैनीडांडा ब्लाक सभागार में आयोजित बीडीसी बैठक में सड़क और पेयजल आदि विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान बीडीसी सदस्यों ने ऊर्जा निगम में चल रही निजीकरण प्रक्रिया का विरोध किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख रश्मि पटवाल की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में सड़क, पेयजल, विद्युत और समाज कल्याण आदि विभागों की योजनाओं व कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। सर्वप्रथम सदस्यों ने ऊर्जा निगम की निजीकरण प्रक्रिया का विरोध करते हुए प्रस्ताव पारित किया कि ऊर्जा निगम की निजीकरण की प्रक्रिया स्थगित की जाए। सदस्यों ने निजीकरण की प्रक्रिया का विरोध करते हुए मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता, अधीक्षण अभियंता व उपखंड अधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। निजीकरण की प्रक्रिया स्थगित कर उपखंड स्तर में कार्यरत सभी संविदा कर्मियों को यथावत अपने स्थान पर कार्यरत रखे जाने की मांग की है। क्षेत्र पंचायत सदस्य व पूर्व कनिष्ठ प्रमुख संजय गौड़ ने नैनीडांडा पेयजल पंपिंग योजना में हो रही देरी पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि पिछले पांच वर्षों से अधिक समय से योजना का कार्य पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने मांग की कि यथाशीघ्र योजना का कार्य पूरा कर क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुलभ कराई जाए। कनिष्ठ प्रमुख महेंद्र सिंह रावत ने शंकरपुर-नैनीडांडा मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य में हो रहे विलंब पर नाराजगी प्रकट करते हुए यथाशीघ्र गुणवत्ता के साथ करने की मांग की। ज्येष्ठ प्रमुख विक्रम सिंह रावत ने जडाऊखांद-मजेड़ाबैंड मार्ग पर कोचियार और धौलियाना में पुलों का निर्माण और सड़क सुधारीकरण कार्य शीघ्र करने की मांग की। इसके अतिरिक्त समाज कल्याण, जल निगम, जल संस्थान, पीएमजीएसवाई, मनरेगा आदि के कार्यों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत सहित बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान एवं विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed