फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल से तहसीलों में काम ठप, लोग परेशान

मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल से तहसीलों में काम ठप, लोग परेशान

Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल से तहसीलों में काम ठप, लोग परेशान
कोटद्वार/लैंसडौन। सात सूत्री मांग को लेकर उत्तराखंड मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ का कार्य बहिष्कार बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की हड़ताल से तहसीलों में कामकाज प्रभावित रहा। लोगों को बैरंग लौटना पड़ा। मिनिस्ट्रीयल कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कोटद्वार तहसील में कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कोटद्वार, यमकेश्वर, लैंसडौन, धुमाकोट व सतपुली तहसीलों में दूसरे दिन बुधवार को भी मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहे। कोटद्वार और लैंसडौन तहसीलों में कार्य बहिष्कार पर उतरे कर्मचारियों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट अधिष्ठान का पुनर्गठन करने, कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की शैक्षिक योग्यता स्नातक करने, नायब तहसीलदार की सीधी भर्ती से 10 प्रतिशत पदों पर मिनिस्ट्रीयल कर्मियों की पदोन्नति का शासनादेश जारी करने, नवसृजित तहसीलों में स्वीकृत कनिष्ठ सहायक और वरिष्ठ सहायक पदों का ग्रेड वेतन बढ़ाने, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के रिक्त पदों पर पदोन्नति करने, संगठन की जनपद अल्मोड़ा में आयोजित प्रांतीय बैठक में पारित प्रस्तावों पर जल्द कार्रवाई करने, चमोली जिले में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी के पदों पर पदोन्नत हुए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को संबंधित जनपद के लिए कार्यमुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

कोटद्वार में धरना-प्रदर्शन में बैठने वालों में पार्वती रावत, नागेंद्र प्रसाद कोठियाल, गणेश ममगाईं, इंद्र सिंह, मेहरबान सिंह नेगी, प्रवीन रावत, संजय सिंह तोमर, अरुण कुमार व पुष्कर सुयाल आदि मौजूद रहे। उधर, लैंसडौन में धरना-प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप सिंह नेगी, देवेंद्र सिंह बिष्ट, राकेश कुमार, संगीता चौहान, अभिनव कुमार, चंद्र सुधाकर व मंजू शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed