फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कर्मचारियों की तीन मांग पूरी हुई तो कभी नहीं होगी हड़ताल: प्रहलाद सिंह

कर्मचारियों की तीन मांग पूरी हुई तो कभी नहीं होगी हड़ताल: प्रहलाद सिंह

Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की तीन मांग पूरी हुई तो कभी नहीं होगी हड़ताल: प्रहलाद सिंह
कोटद्वार। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांग मान ले तो वे कभी हड़ताल नहीं करेंगे। कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें एक पद एक वेतन-पेंशन के साथ 10, 16, 26 वर्ष की पूर्व की भांति एसीपी की व्यवस्था और वाहन भत्ता हैं। उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर परिषद आंदोलन की रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बदरीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रह्लाद सिंह ने प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार कर्मचारियों की एक पद एक वेतन-पेंशन के साथ 10, 16, 26 वर्ष की पूर्व की भांति एसीपी की व्यवस्था और वाहन भत्ते की मांग पूरी कर दे। ऐसा होने पर परिषद 2022 तक किसी प्रकार की मांग नहीं करेगा। कहा कि सरकार कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने पर दो हजार करोड़ का अतिरिक्त भार बताकर उनको गुमराह कर रही है। इसके कारण कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ असंतोष है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।
विज्ञापन

परिषद के प्रदेश महामंत्री प्रदीप कोहली ने कहा कि कर्मचारियों को वाहन भत्ता देने के लिए सरकार से वार्ता की जाएगी। परिषद के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश तिवारी ने राज्य निर्माण में विशेष भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को आउट आफ टर्न प्रमोशन और विशेष वेतन दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर परिषद के जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, मंडल अध्यक्ष हर्षमोहन नेगी आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed