{"_id":"5981f9f14f1c1b01538b46b2","slug":"11501690353-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीकृत होने के दस वर्ष भी नहीं बना घराट मुंडला मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वीकृत होने के दस वर्ष भी नहीं बना घराट मुंडला मार्ग
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वर्ष 2005-06 में स्वीकृत घराट-मुंडला मोटर मार्ग का निर्माण दस वर्ष बीत जाने के बाद भी न होने पर स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने मुख्य कार्यालय में आयोजित बैठक में आक्रोश व्यक्त किया है।
समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2005-06 में घराट-मुंडला मोटर मार्ग स्वीकृत हो गया था। इसके लिए एक करोड़ 39 लाख रुपये की धनराशि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग दुगड्डा को आवंटित होने के बावजूद विधायकों और जनप्रतिनिधियों ने इसकी उपेक्षा की है। इस कारण दस वर्ष बीत जाने के बाद भी मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया। कहा कि 17 अक्टूबर 2016 से तहसील प्रांगण में समिति ने धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंत्यूरा ने धरना स्थल पर पहुंचकर आश्वासन दिया और धरना समाप्त कर दिया गया। कहा कि 13 अगस्त को शिवमंदिर स्यालिंगा में घाड़ क्षेत्रवासियों की आमसभा होगी। सभा में शीघ्र ही कोटद्वार नगर में जुलूस के बाद घराट में निर्णायक आंदोलन प्रारंभ करने की रणनीति निर्धारित की जाएगी। इस अवसर पर धीरज सिंह, कुंवर सिंह, राजेंद्र सिंह नेगी, रोशन सिंह, सुरमान सिंह, गंभीर सिंह, दिलबर सिंह, गजे सिंह, मनोज सिंह, नरेश, विक्रम सिंह, साब सिंह व नारायण सिंह आदि मौजूद थे।