फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   छात्रों ने फूंका प्राचार्य और प्रवक्ता का पुतला,आक्रोश रैली निकाली

छात्रों ने फूंका प्राचार्य और प्रवक्ता का पुतला,आक्रोश रैली निकाली

Fri, 14 Jul 2017 10:10 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
छात्रों ने फूंका प्राचार्य और प्रवक्ता का पुतला,आक्रोश रैली  निकाली

विज्ञापन

कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार की एक प्रवक्ता द्वारा छात्रों के साथ कथित अभद्र व्यवहार के खिलाफ बीएड के छात्र-छात्राओं का क्रमिक अनशन लगातार 14वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को आंदोलनकारी छात्रों ने प्रवक्ता और प्राचार्य का पुतला दहन करते हुए आक्रोश रैली निकाली। कहा कि जब तक प्रवक्ता का कोटद्वार से तबादला नहीं होगा, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। इसी मसले पर प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोटद्वार दौरे पर आए जिलाधिकारी सुशील कुमार से भेंट की। डीएम ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम कोटद्वार कर रहे हैं।
शुक्रवार को बीएड के छात्र-छात्राओं ने तहसील गेट से झंडाचौक तक आक्रोश रैैली निकालकर प्राचार्य और प्रवक्ता का पुतला जलाया। इस मौके पर एबीवीपी के गढ़वाल संयोजक सौरव नौडियाल ने कहा कि बीएड विभाग के छात्र पिछले 14 दिन से क्रमिक अनशन पर हैं, लेकिन प्राचार्य व प्रशासन इस ओर कोई गंभीरता नहीं दिखा रहा है। कहा कि प्रवक्ता पर कार्रवाई न होने तक छात्रों में आक्रोश बढ़ रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने कालेज प्रशासन और जिला पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है कि सोमवार तक प्रवक्ता पर कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यार्थी परिषद आमरण अनशन करने को बाध्य होगी। इस अवसर पर गौरव जोशी, शांतनु थपलियाल, संतोष कुमार, नरेश चंद्र, पंकज जुयाल समेत बीएड विभाग के छात्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने जिला उद्योग केंद्र में जिलाधिकारी सुशील कुमार से भेंट की। डीएम ने कहा कि मामले की जांच एसडीएम कर रहे हैं। उसके बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा। छात्रों को आंदोलन के बजाय पढ़ाई पर फोकस करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed