{"_id":"5c925595bdec22142a71fbdc","slug":"111553094037-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपुली के हुल्यारों ने खड़ी होली के गीतों से मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपुली के हुल्यारों ने खड़ी होली के गीतों से मचाई धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। नगर पंचायत सतपुली के हुल्यार ने विभिन्न स्थलों पर जाकर उत्तराखंडी पारंपरिक खड़ी होली के गीत और नृत्य से धूम मचाई।
बुधवार को चार दिवसीय खड़ी होली में सतपुली के हुल्यारों ने पाटीसैण, बौंसाल, बिलखेत, बंघाट, जयहरीखाल और लैंसडॉन के कैंट एरिया समस्त बाजार में खड़ी होली के गीत और नुत्य प्रस्तुत कर समा बांधा। लोग होल्यारों के साथ होली के गीतों कें साथ थिरकने के लिए अपने आप को नहीं रोक पाए। सतपुली वापस आने पर पर हुल्यारों ने आशियाना वृद्धाश्रम में जाकर वृद्धजनों के साथ होली खेली और गुजिया, फल बांटे। उन्होंने लोगों को होली के पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने और जबरन किसी पर रंग नहीं फेंकने की अपील की।
होली के हुल्यार टीम में प्रेम सिंह रावत, डा. प्रताप सिंह, मुकेश चंद, चंद्र मोहन, देवेंद्र चौहान, प्रिंस गुसाईं, हरीश, मनीष खुगशाल, डब्बल मियां आदि मौजूद थे।