{"_id":"5c76c33cbdec22737f7340c5","slug":"111551287100-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन कर्मी की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि, कालागढ़ में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन कर्मी की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि, कालागढ़ में दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़/कोटद्वार। पीजीआई लखनऊ की रिपोर्ट में कालागढ़ के वनकर्मी की मौत स्वाइन फ्लू से होने की पुष्टि हुई है। इससे कालागढ़ के लोगों में दहशत बनी हुई है। क्षेत्रीय जनता ने प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग की है। पौड़ी के डिप्टी सीएमओ डा. एचसी मर्तोलिया ने कहा कि पीजीआई की रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग की टीम को कालागढ़ भेजा जाएगा और संक्रमण रोकने के प्रयास किए जाएंगे।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ उपखंड में तैनात कालागढ़ निवासी वन दरोगा दयाशंकर चौरसिया की रविवार को लखनऊ में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी। पीजीआई लखनऊ के माइक्रो बायोलॉजी विभाग ने रिपोर्ट में वायरस के पॉजीटिव होने की पुष्टि की है। स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद से कार्बेट टाइगर रिजर्व के अन्य कर्मचारियों और कालागढ़ के नागरिकों में दहशत बनी हुई है। पौड़ी के डिप्टी सीएमओ डा. एचसी मर्तोलिया ने बताया कि छींकने, हाथ मिलाने तक से यह वायरस संक्रमण कर सकता है। विभाग को लखनऊ से आने वाली रिपोर्ट का इंतजार है। ऐसे मामले में पीजीआई स्वयं ही रिपोर्ट विभाग को भेजता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसी को कोई जुकाम आदि की शिकायत हो, तो उन्हें सीधे कालागढ़ पीएचसी में जाकर संपर्क करना चाहिए। कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि इस बीमारी के कारण वन विभाग ने अपने एक कर्मठ वन कर्मी खो दिया है, जिससे पूरे विभाग में शोक बना है।