{"_id":"5c61a1b1bdec220f122097bb","slug":"111549902257-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार खाई में गिरी, दो की मौत, एक घायल-compat
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली/जयहरीखाल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूमखाल-सतपुुली के बीच कुल्हाड़ बैंड के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिरने से उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना प्रभारी सतपुली जितेंद्र चौहान ने बताया कि सोमवार को करीब दो बजे एक कार कोटद्वार से सतपुली आ रही थी। गूमखाल-सतपुली के बीच कुल्हाड़ बैंड के निकट कार अनियंत्रित होकर लगभग 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में ग्राम बांझकोट तहसील चाकीसैंण के विक्रम सिंह (43) पुत्र देव सिंह और ग्राम धूलेत तहसील चाकीसैंण निवासी बलवंत सिंह (40) पुत्र केसर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम बांझकोट तहसील चाकीसैंण निवासी शेखर (45) पुत्र देव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर सड़क पर लाया गया, जहां पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसको कोटद्वार बेस चिकित्सालय भेज दिया। मृतकों का पंचनामा कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जहां पर हादसा हुआ, वहां तीव्र मोड़ है। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।
इंसेट
हादसों का सबब बन रहा है कुल्हाड़ बैंड
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गूमखाल से सतपुली के बीच कुल्हाड़ बैंड हादसों का सबब बनता जा रहा है। इससे पहले भी कुल्हाड़ बैंड में पिछले साल 15 जून को दिल्ली से कुंणजखाल-संगलाकोटी जा रही एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसे में दंपति समेत तीन की मौत हो गई थी, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए थे। सतपुुली थाना प्रभारी जितेंद्र चौहान ने यात्रियों से मार्ग पर सावधानी के साथ चलने की अपील की है।
विज्ञापन
-फोटो