{"_id":"5c1e639dbdec2256dd105abe","slug":"111545495453-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासिंग आउट परेड में शामिल होकर 20","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासिंग आउट परेड में शामिल होकर 20
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर लैंसडौन से कोर्स संख्या 80 के 208 जांबाज रिक्रूट पसिंग आउट परेड में शामिल होकर भारतीय थल सेना के अभिन्न अंग बन गए। बतौर पुनरीक्षण अधिकारी ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी ने रिक्रूटों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शनिवार को गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंट सेंटर के परेड ग्राउंड में आर्मी बैंड की धुन पर आयोजित पासिंग आउट परेड की पुनरीक्षण अधिकारी ब्रिगेडियर विजय मोहन चौधरी और वीपेन ट्रेनिंग कमांडर ले. कर्नल विक्रमजीत विक्र ने परेड की सलामी ली।
इससे पूर्व पुनरीक्षण अधिकारी ने युद्ध स्मारक जाकर वीर शहीद की प्रतिमा पर पुष्पचक्र आर्पित कर देश की रक्षा के लिए शहीद हुए जांबाजों का स्मरण किया। रेजीमेंटल पुरोहित शशांक शेखर डिमरी के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज टोली के समक्ष रिक्रूटों ने धार्मिक ग्रंथ पर राष्ट्र की आन - बान - शान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रिक्रटों ने सैन्य परंपराओं के तहत अपने बांए कंधे से सफेद डोरी निकाल कर अपने दाहिने कंधे पर बहादुरी का प्रतीक लाल रंग का स्कारलेट धारण कर राइफलमैन का दर्जा हासिल किया।
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न क्रियाकलापों में अग्रणी रहे रिक्रूटों को पुनरीक्षण अधिकारी ब्रिगेडियर विजयमोहन चौधरी ने पदक प्रदान कर सम्मानित किया। ओवरआल प्रदर्शन के लिए मनीष कुमार को स्वर्ण पदक और सर्वश्रेष्ठ ड्रिल के लिए भी पदक प्रदान किया गया। अनुज शाह को रजत, भूपेंद्र सिंह को कांस्य पदक प्रदान किया गया। बेहतरीन फायरिंग केे लिए रोहित सिंह, शारीरिक प्रदर्शन के लिए पंकज सिंह को पदक प्रदान किया गया। चैंपियन बैनर ए कंपनी के नाम रही, कंपनी के सीनियर जेसीओ सूबेदार धर्मपाल सिंह नेगी ने पुनरीक्षण अधिकारी से यह बैनर ग्रहण किया। बी कंपनी के नायक महेंद्र सिंह को बेस्ट स्कावायड कमांडर, ए कंपनी के सूबेदार कृष्णा तड़ियाल को बेस्ट प्लाटून कमांडर के लिए पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कमांडेट ब्रिगेडियर अनूप सिंह चौहान, डिप्टी कमाडेंट शलभ सनवाल, कर्नल शांतनु राय, टोली के सदस्यों में सुबेदार नरेंद्र सिंह, नायब सुबेदार भूपेंद्र सिंह, नायब सुबेदार राहुल रोडियाल, सीएचएम ध्यान सिंह, सीएचएम बिजेंद्र कुमार सहित अनेक सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।