{"_id":"5be5b81ebdec2269a2078b9c","slug":"111541781534-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने धूमधाम से मनाया राज्य स्थापना दिवस
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय बालिका इंटर कालेज कलालघाटी की एनएसएस इकाई की स्वयंसेवियों ने उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों ने जहां उत्तराखंड राज्यगीत, बेटी बचाओं लोकगीत की सुंदर प्रस्तुतियां दी, वहीं छात्राओं ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
शुक्रवार को राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय सेवा योजना के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वच्छ, सुंदर, स्वस्थ्य व समृद्ध उत्तराखंड के निर्माण में प्रत्येक स्वयंसेवी को अपनी भागीदारी निभानी होगी। कार्यक्रम अधिकारी डा. मंजू कपरवाण के मार्गदर्शन में स्वयंसेवी छात्राओं ने एनएसएस लक्ष्यगीत, उत्तराखंड राज्यगीत की सुंदर प्रस्तुतियां दी। इसके बाद छात्राओं ने विद्यालय में साफ-सफाई की। कार्यक्रम में रणजीत सिंह, जलील मोहम्मद, आकांक्षा, नमिता, आरती, अंजलि, सोनिका, सविता, शिवानी, सारिका, ईशा आदि मौजूद रहे।
राज्य स्थापना दिवस पर शहीदों का किया याद
लैंसडौन। चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों बैठक में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर राज्य निर्माण आंदोलन में शहीद आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को एक समान पेंशन का लाभ देने, उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में राज्य से बाहर भी फ्री यात्रा सुविधा देने, आश्रितों को क्षैतिज आरक्षण का लाभ देने, आंदोलनकारियों के आश्रितों को भी पेंशन का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। बृहस्पतिवार को आंदोलनकारी समिति के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनमोहन असवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। इस मौके पर कुलदीप कुमार, राजेश, पंकज रावत, देवेंद्र नेगी, दिनेश रावत, ससंदीप अग्रवाल, मनोज वेदी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
दीप जलाकर दी शहीदों को श्रद्धाजंलि
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के तत्वावधान में राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने झंडाचौक में दीप जलाकर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी।
शुक्रवार देर शाम विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी झंडाचौक में एकत्र हुए। यहां उन्होंने दीप जलाकर राज्य निर्माण आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि चुनाव की होड़ में राज्य स्थापना दिवस को भी भूल गए हैं। कहा कि जिस अवधारणा के लिए राज्य निर्माण आंदोलन की लंबी लड़ाई लड़ी गई थी। सत्तासीन कांग्रेस और भाजपा की सरकारों ने उस अवधारणा को ही खत्म कर दिया है। इस अवसर पर उषा सजवाण, योगंबर सिंह रावत, गोविंद डंडरियाल, अमित सजवाण, महेंद्र सिंह रावत, जगदीपक रावत, हरीश द्विवेदी, श्रवण सिंह रावत, गोदांबरी देवी, सतेंद्र बिष्ट, पितृशरण जोशी, प्रमोद डोबरियाल, महावीर सिंह बिष्ट, संदीप डोबरियाल, आशीष गौनियाल आदि मौजूद रहे।