{"_id":"5bdb32b6bdec22342b7f9bae","slug":"111541092022-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लालपुर में बूढ़ी पेयजल लाइन नहीं बुझा पा रही लोगों की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लालपुर में बूढ़ी पेयजल लाइन नहीं बुझा पा रही लोगों की प्यास
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नवसृजित कोटद्वार नगर निगम का वार्ड नंबर-19 पूर्व की ग्राम पंचायत लालपुर का हिस्सा है। अब इसे लालपुर वार्ड के नाम से जाना जा रहा है। इस वार्ड में लालपुर के साथ ही ध्रुवपुर गांव भी सम्मिलित है। वार्ड की आबादी पांच हजार है। यहां 2967 मतदाता हैं। स्थिति यह है कि साठ के दशक में बिछी दो इंची पाइप लाइन से ही पूरे गांव में पेयजल आपूर्ति हो रही है, जिससे लोगों को सदियों में भी पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। पनियाली गदेरे के डायवर्जन को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है। वार्ड से नौ प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सभी अपनी ओर से मतदाताओं को रिझाने का भरपूर प्रयास कर रहे हैं।
वार्ड नंबर-19निवासी बीरेंद्र सिंह, सुधा देवी व जयदेव सिंह ने बताया कि गांव में सन 1960 में दो इंची पेयजल लाइन बिछाई गई थी, लेकिन पिछले दो दशकों में गांव में आबादी का घनत्व तेजी से बढ़ा है। कई बार पेयजल लाइन के पुनर्गठन की मांग उठाई गई, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। स्थिति यह है कि वार्ड के लोगों को घराट स्थित पेयजल टंकी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। वन सीमा से सटे इस इलाके में आपदा से हाथी सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे हाथियों की दहशत बनी है। गांव में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है। आपदा से क्षतिग्रस्त सिंचाई गूलों की मरम्मत नहीं की गई है। जंगलात रोड से लगे हिस्से में वन विभाग के वर्षोें पुराने जर्जर पेड़ आवासीय भवनों और हाईटेंशन लाइन के लिए खतरा बने हुए हैं। सुखरो नदी से लगी लालपुर और ध्रुवपुर गांव की सीमा पर सुरक्षा दीवार न होने से भूकटाव का खतरा बना हुआ है। यहां के ग्रामीण पनियाली गदेरे के डायवर्जन का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे उसी प्रत्याशी का समर्थन करेंगे, जो उसकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करेगा।
ये हैं इस वार्ड से प्रत्याशी
प्रेम सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी
सुधीर, भाजपा प्रत्याशी
कुलदीप सिंह, निर्दलीय
नरेंद्र सिंह, निर्दलीय
बलराम सिंह नेगी, पूर्व डीआईजी निर्दलीय
यशोदा जखमोला, निर्दलीय
लीला देवी, निर्दलीय
सतीश प्रकाश, निर्दलीय
सीमा, निर्दलीय
फोटो