Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   रियल मैड्रिक बना एवीएन गोल्ड कप फुटबाल चैंपियन

रियल मैड्रिक बना एवीएन गोल्ड कप फुटबाल चैंपियन

Thu, 11 Oct 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
रियल मैड्रिक बना एवीएन गोल्ड कप फुटबाल चैंपियन
किशनपुर। भाबर की एवीएन एकेडमी हल्दूखाता में आयोजित अंडर-16 फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रियल मैड्रिक क्लब ने 2-1 से मुकाबला जीतकर गोल्ड कप फुटबाल चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया। टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एवीएन क्लब के मनीष को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम को फ्लड लाइट में खेले गए फाइनल मुकाबले का शुभारंभ एकेडमी के संचालक रजनीश शर्मा और अनुराधा नैथानी शर्मा ने किया। फाइनल मुकाबले के शुरुआत से ही रियल मैड्रिक के खिलाड़ियों ने एवीएन क्लब की टीम पर दबदबा बनाना शुरू कर दिया। मैच के 14वें मिनट में रियल मैड्रिक के हृदेश ने एक गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। 23वें मिनट में प्रियांश ने एक और गोल कर टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में एवीएन क्लब के खिलाड़ियों ने आक्रमण करना शुरू कर दिया और 20वें मिनट में यश के एक गोल से टीम का स्कोर 2-1 हो गया। इसके बाद एवीएन क्लब के खिलाड़ियों ने लगातार आक्रमण कर गोल करने का प्रयास किया पर वे गोल करने में कामयाब नहीं हो सके। इस तरह रियल मैड्रिक ने 2-1 से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया। इस अवसर पर टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए एवीएन क्लब के मनीष को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। आंखों देखा हाल अभिनव और गौरव शर्मा ने सुनाया। इस अवसर पर एकेडमी के राकेश ध्यानी, दीपा ध्यानी, सुरभि देवरानी, बीना जखमोला, आशा भट्ट, हेमा नेगी, नितिन कुमार व सुमित डबराल मौजूद रहे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed