{"_id":"5ba27b85867a557f6a2a3af1","slug":"111537375109-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत सिंह, अखिलेश और भाष्करानंद चुने गए जीएमओयू के संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत सिंह, अखिलेश और भाष्करानंद चुने गए जीएमओयू के संचालक
Updated Wed, 19 Sep 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। उत्तराखंड की सबसे बड़ी परिवहन कंपनी गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन (जीएमओयू) की वार्षिक आम सभा (एजीएम) में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा के साथ ही तीन संचालकों के लिए चुनाव हुए। चुनाव में जीत सिंह पटवाल, अखिलेश नेगी और भाष्करानंद भारद्वाज सर्वाधिक मत पाकर संचालक चुने गए। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने देर शाम शहर में विजय जुलूस निकालकर खुशी का इजहार किया।
जीएमओयू के मुख्यालय स्थित सभागार में तीन संचालकों के चुनाव के लिए हुए मतदान में 340 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। दो मत अवैध पाए गए। चुनाव में मौजूदा अध्यक्ष जीत सिंह पटवाल को 231 मत, अखिलेश नेगी को 194, भाष्करानंद भारद्वाज को 173, अर्जुन सिंह को 144, चंद्रमोहन खर्कवाल को 135, कुंवर सिंह रावत को 133 मत मिले। ऑडिट के लिए कार्यदाई संस्था के नाम पर चर्चा की गई। कंपनी के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जीत सिंह पटवाल ने बताया कि रुद्रप्रयाग में जीएमओयू का पेट्रोल पंप खोला जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, धीरेश चंद्र चौधरी, विपिन चंद्र, नरेंद्र सिंह नेगी, यशवंत सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संचालन कंपनी के महाप्रबंधक विजयपाल सिंह नेगी ने किया।