फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नशे पर अंकुश लगाने को सभी का सहयोग जरूरी: सीओ

नशे पर अंकुश लगाने को सभी का सहयोग जरूरी: सीओ

Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
नशे पर अंकुश लगाने को सभी का सहयोग जरूरी: सीओ
कोटद्वार। सीओ जोधराम जोशी ने कोटद्वार कोतवाली में जनप्रतिनिधियों की बैठक ली। उन्होंने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कालोनियों में चौकीदार तैनात करने और घरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। उन्होंने क्षेत्र में फैल रहे नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में सीओ जेआर जोशी ने कहा कि चौकीदारों को तैनात करने के लिए जल्द ही ग्राम सुरक्षा समिति की बैठक बुलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस नशे पर रोक लगाने के लिए प्रयास कर रही है, लेकिन लोगों को भी इसके प्रति जागरूक रहना होगा। अतिक्रमण पर उन्होंने कहा कि कई बार चालान काटे जाने के बाद भी फड़ रेहड़ी, ठेली वाले चेत नहीं रहे। जनप्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि जिस दुकान के आगे फड़ लगी पाई जाए, उस दुकानदार का पांच हजार का चालान काटा जाए। उसके बाद भी अतिक्रमण जारी रहने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, तभी मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हट सकता है। बैठक में कमेटी, लोन के नाम पर जनता से ठगी करने वालों पर अंकुश लगाने के लिए उन्होंने ऐसी घटनाओं की सूचना पुलिस को देने की अपील की। बैठक में प्रभारी कोतवाल राकेंद्र कठैत, लता शाह, अंकुर भंडारी, सुनीता देवी, संजय मित्तल, संजय थपलियाल, प्रमोद भाटिया, महेश भाटिया, डबल सिंह रावत, ओम प्रकाश और प्रवीण थापा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed