{"_id":"5b141d274f1c1bae6e8b618b","slug":"111528044839-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्य समाज ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: डा. हरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्य समाज ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई: डा. हरक
Updated Sun, 03 Jun 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आर्य उपप्रतिनिधि सभा गढ़वाल की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित आर्य महासम्मेलन के अंतिम दिन बतौर मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आर्य समाज ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आर्य समाज का कार्य सराहनीय है।
नजीबाबाद स्थित महाराजा वेडिंग प्वाइंट में आयोजित आर्य महासम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक डा. हरक सिंह रावत ने आर्य समाज के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में आर्य समाज ने निस्वार्थ भाव से काम किया है। इस दौरान खुशी चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आर्य महासम्मेलन में एक जून से आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर में निशुल्क चिकित्सा परामर्श और मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं। महासम्मेलन में छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सीनियर वर्ग में हिमांशु ने प्रथम, अमनदीप ने द्वितीय और जूनियर वर्ग में कमल किशोर ने प्रथम, नेहा चौहान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम में कण्वाश्रम से आचार्य विश्वपाल जयंत, शूरवीर सिंह खेतवाल, बालम सिंह राणा, प्रियंवदा भारती, सुरेंद्र लाल आर्य, प्रो. आनंद सिंह, भोपाल सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, डा. रूपचंद्र दीपक, ऊषा शाह, मनमोहन आर्य, सुखदेव शास्त्री व चंडी प्रसाद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन रतन सिंह शाह ने किया।
विज्ञापन
-फोटो