{"_id":"5ac114684f1c1bbb618b4dbe","slug":"111522603112-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा की चार ग्रामपंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप, स्टैंड पोस्ट सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा की चार ग्रामपंचायतों में पेयजल आपूर्ति ठप, स्टैंड पोस्ट सूखे
Updated Sun, 01 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। विकास खंड दुगड्डा के लैंसडौन विधान सभा से सटे ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध न होने से ग्रामीणों को नाले का दूषित पानी पीना पड़ रहा है। विभाग द्वारा स्थापित पेयजल योजना केवल चंद गांवों के लिए ही सफल हो रही है।
विधानसभा यमकेश्वर के दूरदराज क्षेत्र के लिए करीब पांच वर्ष पूर्व तुसरानी-सेंधी पंपिग योजना स्थापित की गई थी। इसमें जयहरीखाल ब्लॉक के सेंधी, मंझोला, जोगटा, गुनेथा, फुलणसैंण के अलावा दुगड्डा ब्लॉक के चौकीसेरा, मानपुर, बस्यूर (ब्राह्मण) गांव के लिए पेयजल उपलब्ध होना था, लेकिन विभाग की देेखरेख के अभाव में योजना के संचालित होने के बाद चौकीसेरा, मानपुर, गाजसेरा ब्राह्मण बस्यूर में पेयजल की सप्लाई ठप पड़ी है। योजना ठप होने से ग्रामीणों को तीन किमी दूर सिलगाड़ नदी से पानी ढोना पड़ रहा है।
भानकोट की ग्राम प्रधान दिक्का देवी, पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह, ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, कैलाश चंद्र, शांति प्रसाद आदि ने जलसंस्थान पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। बार बार विभाग के अधिकारियों को शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता एलसी रमोला ने बताया कि योजना के ठप होने की जानकारी नहीं है। कर्मचारियों को भेजकर मौका मुआयना कराया जाएगा। शीघ्र ग्रामीणों की पेयजल किल्लत दूर की जाएगी।
-फोटो