{"_id":"5a904d0c4f1c1bca798bb61f","slug":"111519406348-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से सड़क पर हिचकोले खा रहे हैं बीरोखाल के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से सड़क पर हिचकोले खा रहे हैं बीरोखाल के लोग
Updated Fri, 23 Feb 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीरोंखाल। लोनिवि की लापरवाही से बीरोंखाल ब्लाक का मंगरो- बंदरकोट मार्ग एक साल से खस्ताहाल बना हुआ है। सड़क पर पड़े गड्ढे और टूटे पुस्ते आए दिन दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं।
जुलाई 2016 में क्षेत्र में हुई भीषण बारिश से मंगरो- बंदरकोट मार्ग पर तकुलासारी मोड़ से बंदरकोट तक की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से विभाग डामरीकरण नहीं कर पाया है। ग्रामीण सरोजनी देवी, कृतेश सिंह, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह ने पीडब्लूडी बैजरों के अधिकारियों पर ग्रामीणों को खतरे में डालने का आरोप लगाया। कहा कि बीरोंखाल से सीधी दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बस इस मार्ग से होकर गुजरती है। इस संबंध में कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की, लेकिन समस्या जस की तस बनी है। जेई योेगेश कुमार ने कहा कि बजट के अभाव में सड़क पर कार्य रुका हुआ था। शीघ्र सड़क पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।