फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   स्टेट बैंक के उपभोक्ताओं ने ढोल दमाऊ के साथ किया प्रदर्शन

स्टेट बैंक के उपभोक्ताओं ने ढोल दमाऊ के साथ किया प्रदर्शन

Wed, 14 Feb 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्टेट बैंक के उपभोक्ताओं ने ढोल दमाऊ के साथ किया प्रदर्शन
सतपुली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सतपुली शाखा के उपभोक्ताओं ने बैंक कर्मियों पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने ढोल दमाऊं के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने बैंक के रीजनल ऑफिसर और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को बैंक उपभोक्ता ढोल दमाऊं बजाते हुए एसबीआई सतपुली शाखा के समक्ष एकत्र हुए। उन्होंने बैंक के समक्ष जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह के माध्यम से बैंक के रीजनल ऑफिसर को कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर उपभोक्ताओं ने बैंक के कुछ कर्मचारियों पर उनके साथ बैंक के अंदर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। कहा कि बैंक कर्मी खाता धारकों को बेवजह परेशान करते हैं। वरिष्ठ नागरिकों व महिलाओं के लिए अलग से काउंटर नहीं होने के कारण उन्हें परेशान होना पड़ता है। बैंक के एटीएम में अधिकतर समय कैश नहीं रहता। कैश निकालने जाने वाले उपभोक्ताओं को कर्मचारियों की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते घंटों इंतजार करना पड़ता है। खाता संबंधी जानकारी लेने पर उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है। इसके कारण बैंक के सैकड़ों उपभोक्ता परेशान हैं। इसके बाद लोग सतपुली तहसील पहुंचे। उन्होंने बैंक कर्मियों की शिकायत करते हुए उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता को ज्ञापन सौंपकर बैंक कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के बड़े भाई बृजमोहन रावत, पूर्व शिक्षाविद राजेंद्र सिंह रावत, मनीष खुगशाल, सुमित रावत, डबल सिंह मियां, महेंद्र ध्यानी, मनीष रौतेला, जयदीप नेगी व रणवीर सिंह रावत समेत दर्जनों बैंक उपभोक्ता मौजूद थे। उधर शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें उपभोक्ताओं की शिकायत मिली है। इसे अधिकारियों के संज्ञान के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed