{"_id":"5a3e8ba24f1c1b96698bab0e","slug":"111514048418-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-मालन नदी पर आज स्वच्छता अभियान चलाएगी आधारशिला फाउंडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-मालन नदी पर आज स्वच्छता अभियान चलाएगी आधारशिला फाउंडेशन
Updated Sat, 23 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सामाजिक कार्यों के क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक संस्था आधारशिला फाउंडेशन 24 दिसंबर से पर्यावरण संरक्षण और नदी स्वच्छता अभियान शुरू कर रही है। इसके तहत जीवनदायिनी नदियां खोह और मालिनी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त किया जाएगा।
शनिवार को संस्था के पदाधिकारियों ने आयोजित बैठक में प्राचीन और पुराणों में वर्णित खोह और मालिनी नदी में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि खोह और मालिनी नदियां न सिर्फ एक वृहद जनसंख्या को पेयजल और सिंचाई के लिए शुद्ध पेयजल मुहैया कराती हैं बल्कि स्थानीय पर्यावरण और ईको सिस्टम के संतुलन को बनाएं रखती हैं।
संस्था के संस्थापक राज गौरव नौटियाल ने कहा कि दोनों पौराणिक नदियों का सामाजिक जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, लेकिन बढ़ती असामाजिक गतिविधियों की वजह से दोनों नदियां बड़े पैमाने पर प्रदूषित हो रही हैं। दोनों नदियों में प्रदूषण का दुष्प्रभाव यहां की जैव विविधता और वन्य जीवों पर भी पड़ रहा है। कहा कि 24 दिसंबर को दुगड्डा में खोह नदी और 26 दिसंबर से कण्वाश्रम से मालिनी नदी में स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष दीपक कपटियाल, महासचिव हिमांशु द्विवेदी, उपाध्यक्ष विजेंद्र मैंदोला, एडवोकेट आशुतोष देवरानी, भुवनेश बौंठियाल, सुभाष खाली, अजय रावत, शैलेंद्र रावत, बिपिन मैंदोला, पंकज कुकरेती, सुभाष नेगी, कैलाश थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
.
जारी