{"_id":"5a1c46944f1c1b156b8b8b0d","slug":"111511802516-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार को मिली कार्बेट पार्क द्वार की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार को मिली कार्बेट पार्क द्वार की सौगात
Updated Mon, 27 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। सोमवार को कोटद्वार से कार्बेट नेशनल पार्क के लिए हल्दूखाल-वतनबासा गेट को पर्यटकों की सफारी के लिए खोल दिया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को इस द्वार से छह सफारी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर कार्बेट पार्क के लिए रवाना किया। इसके साथ ही कोटद्वार के लोगों की वर्षों पुरानी एक मांग सोमवार को पूरी हो गए। जल्द ही सोनानदी रेंज में पड़ने वाले पाखरों गेट को भी सफारी वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। सफारी वाहनों का संचालन शुरू होने से कार्बेट पार्क प्रशासन को करीब 25 हजार रुपये की आमदनी भी हुई।
सोमवार को कोटद्वार के मॉडल मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्बेट पार्क के हल्दूखाल-वतनबासा पर्यटन जोन में सफारी वाहन संचालन सहित आठ विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि कोटद्वार को गढ़वाल का द्वार कहा जाता है, अब यहां से कार्बेट के रूप में विकास का द्वार भी खुल गया है। उन्होंने 15 किसानों को पं. दीनदयाल उपाध्याय कृषि ऋण योजना के एक-एक लाख रुपये के चेक भी दिए। सीएम ने कहा कि उनका उद्देश्य प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जाने का है लेकिन, सरकारी कर्मचारी हड़ताल कर प्रदेश के विकास में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता का समर्थन मांगते हुए हड़ताली सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
-----
हरक ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर लगाया क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप
कोटद्वार। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कांग्रेस पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि कांग्रेस सरकार ने कार्बेट के द्वार को खोलने का प्रयास कभी नहीं किया। भाजपा ने लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी कर क्षेत्रीय जनता को कार्बेट द्वार की सौगात दी है। उन्होंने इसके लिए सीएम का आभार जताया। लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने सीएम से तैड़िया-पांड के ग्रामीणों के विस्थापन और पर्यटकों के लिए गौजड़ा पर्यटन क्षेत्र को खोलने की मांग की।
विज्ञापन
सोमवार को कोटद्वार के मॉडल मांटेसरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, नगर पालिका अध्यक्ष रश्मि राणा, राजेंद्र प्रसाद अंथवाल, वीरेंद्र रावत, धीरेंद्र चौहान, भुवनेश खर्कवाल, कैलाश थलेड़ी, विजय लखेड़ा, वन मंत्री के ओएसडी विनोद रावशत आदि मौजूद थे।
-फोटो-
इन योजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास:
- कार्बेट टाइगर रिजर्व के पर्यटन जोन में सफारी वाहनों के संचालन का शुभारंभ
- कोटद्वार इको टूरिज्म सर्किट के विकास का शुभारंभ
- उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के कोटद्वार कार्यालय का शिलान्यास
- सहायक श्रमायुक्त कार्यालय कोटद्वार का उद्घाटन
- भीमसिंहपुर से उदयरामपुर मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य।
- दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न मोटर मार्गों का सीसी निर्माण कार्य।
- दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत पीसी और सीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य।
- सिमलचौड़ से सिताबपुर, दुर्गापुर-हल्दूखाता, झंडीचौड़-चिलरखाल मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य।