{"_id":"5a0f187f4f1c1b71548bd986","slug":"111510938751-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का बिल नहीं भरा, अस्पताल का कटा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का बिल नहीं भरा, अस्पताल का कटा कनेक्शन
Updated Fri, 17 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। बिजली का भुगतान न होने से ऊर्जा निगम ने यमकेश्वर ब्लाक के भृगुखाल स्थित राजकीय एलोपैथिक अस्पताल और एएनएम सेंटर का कनेक्शन काट दिया है। गत एक सप्ताह से बिजली का कनेक्शन कटने से जहां अस्पताल और एएनएम सेंटर का काम बाधित हो रहा है, वहीं अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों को रात मोमबत्ती जलाकर काटनी पड़ रही है।
भुगुखाल राजकीय एलोपैथिक अस्पताल और एएनएम सेंटर से क्षेत्र के कस्याली, चोपड़ा, खोेबरा, थनूर, बोरगांव, बिस्सी, जयहरी, बघेलगांव, निषणी, एरोली, तुन्ना, ग्वाड़ी, बड्यूण, कोलसी और कांडी गांव जुड़े हैं। एलोपैथिक अस्पताल में वर्तमान समय में दो डाक्टर और एक फार्मासिस्ट कार्यरत हैं। ग्राम प्रधान कस्याली अनिल नेगी, ग्राम प्रधान जयहरी राजबीर सिंह नेगी, दीपक नेगी, धर्मपाल सिंह, अशोक रावत का कहना है कि ऊर्जा निगम को अस्पताल और एएनएम सेंटर जैसे सरकारी संस्थान की बिजली को काटना दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पताल और एएनएम सेंटर में जीवन रक्षक दवाइयों को सुरक्षित रखने की समस्या हो गई है।
प्रभारी चिकित्साधिकारी यमकेश्वर डा. हितेंद्र सिंह ने कहा कि देहरादून निदेशालय से बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही बिजली बिल का भुगतान कर दिया जाएगा। ऊर्जा निगम के जेई जगवीर सिंह चौहान ने बताया कि राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय भृगुखाल ने फरवरी 2016 से बिजली के बिल का भुगतान नहीं किया है। अस्पताल पर दो बिलों का 29 हजार रुपये के भुगतान का बकाया चढ़ गया है। बिल का भुगतान होते कनेक्शन लगाया जाएगा।