{"_id":"59ef757f4f1c1bf2538b8a60","slug":"111508865407-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामणी-पुलिंडा मार्ग पर धमका हाथियों का झुंड, एक घंटा मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामणी-पुलिंडा मार्ग पर धमका हाथियों का झुंड, एक घंटा मार्ग जाम
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। घाड़ क्षेत्र के मुख्य मार्ग रामणी-पुलिंडा पर हाथियों के झुंड ने करीब एक घंटे तक मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे इवनिंग वॉक निकले लोगों में भगदड़ मच गई। वन विभाग के प्रयासों के बाद हाथियों को जंगल में खदेड़ा गया।
मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे रामणी-पुलिंडा मोटर मार्ग पर उस समय राहगीरों और इवनिंग वॉकरों में हड़कंप मच गया, जब अचानक लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर करीब आठ हाथियों का झुंड मार्ग के बीचोंबीच आ गया। मार्ग पर चल रहे वाहन चालकों के हाथी को देखते ही होश उड़ गए। उन्होंने किसी प्रकार वाहनों पर ब्रेक लगाकर हाथी से उचित दूरी बनाई। मार्ग पर इवनिंग वॉक पर निकले लोगों ने हाथी को देखते ही शहर की ओर दौड़ लगाकर जान बचाई।
इस दौरान करीब एक घंटे तक मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। लोगों ने हाथियों के झुंड को सामने देखकर वाहन के अंदर रहने में ही भलाई समझी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सुरक्षा के लिए वाहनों को हाथी से दूरी बनाने के लिए पीछे कराया। उसके बार हाथियों को जंगल में खदेड़ा। हाथियों के जंगल में जाने के बाद लोगों ने चैन की सांस ली और यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने कहा कि इन दिनों रामणी-पुलिंडा मार्ग पर हाथियों की आमद अधिक होने के कारण खतरा बना हुआ है। उन्होंने इस मार्ग पर वाक कर रहे लोगों से मार्ग पर नहीं जाने की अपील की।