{"_id":"59de51254f1c1b6d548b6b65","slug":"111507741989-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के आश्वासन के बाद नागरिकों ने स्थगित किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के आश्वासन के बाद नागरिकों ने स्थगित किया धरना-प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के विरोध में दो दिन से कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन कर रहे नागरिकों ने बुधवार को एसडीएम से वार्ता के बाद आंदोलन स्थगित कर दिया। एसडीएम ने उन्हें इस मामले में शासन से पत्राचार करने और अस्पताल की समस्याओं की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने का भरोसा दिलाया।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को लगातार दूसरे दिन बीईएल रोड निवासी ब्रह्मदत्त शर्मा की अगुवाई में नागरिकों ने तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। नागरिकों ने कोटद्वार सरकारी अस्पताल में व्याप्त समस्याओं के निराकरण करने और विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की है। धरना-प्रदर्शन के बाद नागरिकों ने एसडीएम राकेश तिवारी को ज्ञापन सौंपा। पूर्व पालिकाध्यक्ष ठाकुर विजय नारायण सिंह, नगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, राकेश मित्तल, सूरज प्रसाद कांति, विनोद नेगी, मातबर सिंह और धर्मेंद्र रावत आदि ने अस्पताल की समस्याओं को प्रमुखता से निस्तारण करने की मांग की। कहा कि वर्तमान में सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। यहां कार्यरत फिजीशियन, सर्जन समेत तीन डॉक्टर तो अन्यत्र ट्रांसफर कर दिए गए हैं, लेकिन उनकी जगह पर कोई नहीं भेजा गया है। करोड़ों रुपये की लागत से बना अस्पताल भवन शोपीस बनकर रह गया है।