फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   लभद्रपुर का सिंचाई ट्यूबवेल फुंका, खेतों में रुकी रोपाई

लभद्रपुर का सिंचाई ट्यूबवेल फुंका, खेतों में रुकी रोपाई

Sun, 16 Jul 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
लभद्रपुर का सिंचाई ट्यूबवेल फुंका, खेतों में रुकी रोपाई
कोटद्वार। सिंचाई विभाग की लापरवाही से रतपुर में स्थापित सिंचाई ट्यूबवेल की मोटर फुंक जाने के कारण ग्राम पंचायत बलभद्रपुर में धान की रोपाई ठप हो गई है। पानी नहीं होने के कारण क्यारियों में सूख रही पौध ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

रतनपुर सुखरौ में लगे ट्यूबवेल से पूरी ग्राम पंचायत को पेयजल और खेतों में पानी सप्लाई होता है। इन दिनों क्षेत्र में धान की पौध की रोपाई हो रही है। किसानों ने क्यारियों में धान की पौध उगा रखी है। जैसे ही किसान क्यारी से धान की पौध उखाड़कर खेत में ले गए, वैसे ही ट्यूबवेल फुंक गया। खेत में पानी नहीं होने के कारण धान की पौध खराब होने की संभावना बन गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र बिष्ट ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण ट्यूबवेल को लगातार छह से सात घंटे चलाए जाने के कारण ट्यूबवेल बार-बार फुंक जाती है। इसके कारण किसानों के खेत सूखे हुए हैं। घरों में पानी नहीं आने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सिंचाई विभाग नलकूप खंड के अवर अभियंता सचिन कुकरेती ने बताया कि ट्यूबवेल का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया है। मोटर लगने में करीब पांच दिन का समय लगने की संभावना है। फिर भी शीघ्र समस्या का समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed