{"_id":"60747a188ebc3e245b1b41ca","slug":"11-people-infected-including-a-four-year-old-girl-kotdwar-news-drn376379493","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची समेत 11 लोग संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल की बच्ची समेत 11 लोग संक्रमित
विज्ञापन
सोमवार को एक चार साल की बच्ची समेत कोटद्वार क्षेत्र के 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया है।
सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों इन सभी के आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। सोमवार को आई रिपोर्ट में उक्त लोग पॉजिटिव आए हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट कर कोरोना उपचार शुरू कर दिया गया है। संक्रमितों के सीधे संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। संवाद
पर्याप्त वैक्सीन भेजने की मांग
कोटद्वार। उत्तराखंड आंदोलनकारी राष्ट्रीय मोर्चा की बैठक में केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से उत्तराखंड के लिए पर्याप्त मात्रा में कोरोना वैक्सीन भेजने और टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने की मांग की गई। कहा कि वैक्सीन की कमी और सीमित केंद्रों के कारण इसका लाभ कम लोगों तक ही पहुंच पा रहा है। बैठक में मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण, प्रवेंद्र सिंह रावत, राजाराम अण्थ्वाल, प्रवेशचंद्र नवानी, विजय ध्यानी, सुरेश पटवाल, दर्शन सिंह नेगी, सुमंत भट्ट आदि मौजूद रहे। इस मौके पर हिंदू नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए इसके धार्मिक, सांस्कृतिक, वैज्ञानिक पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। संवाद