फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   11 people arrested for creating ruckus after drinking alcohol in public places

Kotdwar News: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने पर 11 लोगों को पकड़ा

Fri, 16 May 2025 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 16 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
11 people arrested for creating ruckus after drinking alcohol in public places

विज्ञापन
कोटद्वार। कोतवाली पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान सार्वजनिक एवं पर्यटक स्थलों में शराब पीकर हुड़दंग करने वाले 11 लोगों को पकड़ा है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर थाने ले आई और उनके खिलाफ उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई कर उन्हें मर्यादा में रहने का सबक भी सिखाया।

कोतवाल रमेश तनवार ने कहा कि एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने सार्वजनिक, तीर्थ एवं पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान सार्वजनिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थों का सेवन कर हुड़दंग एवं अमर्यादित आचरण करने वाले 11 लोगों को मौके से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों में राधेश्याम निवासी गिंवई स्रोत, थान सिंह निवासी शिब्बूनगर, राम सिंह निवासी ग्रास्टनगंज सहित 11 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed