फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   108 workers died due to scorching fire

अंगेठी की धधकती आग में झुलसने से 108 कर्मी की मौत

Sun, 22 Sep 2019 10:39 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
108 workers died due to scorching fire
रिखणीखाल में अंगीठी जलाते समय आग की चपेट में आकर एक 108 कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार भेज दिया है।
विज्ञापन

रिखणीखाल थाना प्रभारी एसआई प्रमोद शाह ने बताया कि पडियार गांव रिखणीखाल निवासी नरेंद्र सिंह रावत (35) पुत्र मनवर सिंह रावत रिखणीखाल की 108 एंबुलेंस में चालक के पद पर तैनात था। दिन के दो बजे के करीब वह खाना बनाने के लिए अंगीठी सुलगा रहा था। वह अंगीठी को सुलगाने के लिए पेट्रोल डलने लगा तभी डिब्बे से अधिक मात्रा में पेट्रोल गिर गया और तेजी से आग उसकी ओर आ गई। देखते ही देखते वह आग की लपटों से घिर गया। लोगों ने किसी प्रकार आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह बुरी तरह से झुलस चुका था। आनन-फानन में लोग उसे पास ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रिखणीखाल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed