फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   102 million will develop the budget

102 करोड़ के बजट से होगा विकास कार्य

Mon, 13 Jun 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला, पौड़ी
अमर उजाला, पौड़ी Updated Mon, 13 Jun 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
102 million will develop the budget
बैठक - फोटो : amarujala

पर्यटन संस्कृति व जनपद प्रभारी मंत्री दिनेश धनै की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में वर्ष 2016-17 की जिला योजना समिति की बैठक हुई। जनपद के लिए जिला योजना का 102 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया।

विज्ञापन


संस्कृति विभाग के लिए बीस लाख, सूचना के लिए नौ लाख, पर्यटन के लिए डेढ़ करोड़, रेशम विभाग के लिए बारह लाख, खेल विभाग के लिए एक करोड़, उद्योग विभाग के लिए पच्चीस लाख, सहकारिता के लिए एक करोड़, मत्स्य विभाग के लिए पांच लाख, दुग्ध विकास के लिए 54 लाख, पशु चिकित्सा विभाग के लिए ढाई करोड़, उद्यान विभाग के लिए 1.3 करोड़, कृषि के लिए 1.2 करोड़, समाज कल्याण के लिए 17.18 लाख, पचास लाख, आयुर्वेदिक के लिए तीस लाख, एलोपैथी चिकित्सा के लिए 5.5 करोड़, राजकीय सिंचाई के लिए 6.5 करोड़, लघु सिंचाई को दो करोड़, वैकल्पिक ऊर्जा के लिए सत्तर लाख, वन विभाग के लिए डेढ़ करोड़, जल संस्थान के लिए अट्ठारह करोड़, जल निगम के लिए 15.75 करोड़, पूल्ड आवास के अंतर्गत 1.25 करोड़ और लोक निर्माण विभाग के लिए सबसे अधिक धनराशि 25.70 करोड़ रुपये का परिव्यय स्वीकृत किया गया।
विज्ञापन


अधूरी पेयजल योजनाओं पर होगा काम
प्रभारी मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि सदन में गलत जानकारी देने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कहा कि ग्राम समितियों के माध्यम से पेयजल योजना के आधे-अधूरे कार्यों को पूर्ण कराया जाए। जिन ग्राम समितियों द्वारा कार्य पूरा नहीं किया जा रहा है। उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने अनुसूचित जाति कन्या धन योजना की सात बालिकाओं, जिनमें अर्चना, प्रीति, ज्योति, कामिनी, शिवानी, काजल व शिवांगी को चेकों का वितरण व जनपद के उन्नत काश्तकार मेहरवान सिंह एवं उद्यानपति विजेंद्र सिंह को भी चेक देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट ने सभी जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र से संबंधित योजनाओं को जिला योजना समिति के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा।

जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत, विधायक श्रीनगर गणेश गोदियाल, विधायक यमकेश्वर विजया बड्थ्वाल, विधायक लैंसडाउन दलीप सिंह रावत, पालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, पालिकाध्यक्ष श्रीनगर विपिन मैठानी, प्रमुख दुगड्डा सुरेश असवाल, प्रमुख कोट सुनील लिंगवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, मुख्य विकास अधिकारी विजय जोगदाण्डे, अर्थ एवं संख्या अधिकारी निर्मल शाह, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश उपस्थित रहे।

पूल्ड हाउस के नाम पर अधिक पैसा न मांगें
पूल्ड हाउस के नाम पर पैसों की अधिक मांग होने पर धनै ने कहा कि हर बार इस मद में खूब पैसा मांगा जाता है। उन्होंने जनहित के अन्य विकास कार्यों में जिला योजना का ही धन मांगने के लिए कहा।

पार्किंग निर्माण के लिए मांगा बजट
पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने जिला योजना के बजट से पार्किंग के लिए पैसा मांगा। उन्होंने कहा कि पौड़ी शहर में मधुबन के सामने पार्किंग निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए उन्होंने बीस लाख रुपये मांगे। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीप्ति रावत ने कहा कि जिला योजना का पैसा पहले गांवों के लिए निर्गत होगा उसके बाद नियमानुसार पालिका को बजट जारी किया जाएगा।


सालभर में भी सड़क निर्माण शुरू नहीं
श्रीनगर विधायक गणेश गोदियाल ने थलीसैंण-बैजरो मोटर मार्ग के लिए पिछले साल अक्टूबर में टेंडर पास होने के बाद अब तक इसका निर्माण शुरू नहीं होने की बात कही। इस पर पीडब्ल्यूडी बैजरो के अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर सड़क निर्माण शुरू करने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed