फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कौड़िया चैकपोस्ट पर उपखनिज के पांच डंपर सीज

कौड़िया चैकपोस्ट पर उपखनिज के पांच डंपर सीज

Tue, 19 Mar 2019 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
कौड़िया चैकपोस्ट पर उपखनिज के पांच डंपर सीज
कोटद्वार। एसडीएम मनीष कुमार सिंह और एआरटीओ आरएस कटारिया ने मंगलवार शाम कौड़िया चेकपोस्ट पर संयुक्त चेकिंग की। इस दौरान क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर से सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश खनन सामग्री ले जा रहे पांच डंपरों को सीज कर दिया गया। डंपर चालक उपखनिज के कागजात नहीं दिखा सके। वाहनों को ओवर लोड होने के कारण सीज किया गया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव और होली के त्योहार के चलते उत्तराखंड-यूपी बार्डर के चेक पोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। चेक पोस्टों पर पुलिस के साथ ही सीआरपीएफ के जवानों को भी तैनात किया गया है। चेक पोस्ट पर तैनात जवानों द्वारा सीमावर्ती राज्य उत्तर प्रदेश से आने वाले छोटे और बड़े वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। मंगलवार शाम को एसडीएम मनीष कुमार सिंह और एआरटीओ आरएस कटारिया ने कौड़िया चेकपोस्ट पहुंचकर चेकिंग की। इस दौरान भाबर के स्टोन क्रशर से उत्तर प्रदेश खनन सामग्री ले जा रहे पांच डंपरों की चेकिंग की गई। एआरटीओ आरएस कटारिया ने बताया कि डंपरों के कागजात पूरे नहीं थे साथ ही डंपर ओवरलोड भी थे। उपजिलाधिकारी के निर्देश पर पांचों वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed