{"_id":"5c8d2523bdec221460792474","slug":"101552753955-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमित योग और प्राणायाम से अपराजिता बनेंगी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमित योग और प्राणायाम से अपराजिता बनेंगी महिलाएं
विज्ञापन
aprajita
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में योग शिविर और महिला सशक्तीकरण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जहां महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए योगाभ्यास, ध्यान, प्राणायाम कराया गया। गोष्ठी में महिलाओं को बाल अपराध और महिला हिंसा से जागरूक रहने पर जोर दिया गया।
शनिवार को अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान न्यास कोटद्वार के सहयोग से आयोजित योग शिविर में न्यास की सह जिला प्रभारी उषा असवाल ने योग साधिकाओं को आसन बताए। वृक्षासन से पेट एवं कमर तथा योगमुद्रा से गुर्दों की बीमारी से सुरक्षा को लेकर योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने कहा कि ध्यान और प्राणायाम से महिलाएं और बेटियां मानसिक, आत्मिक और शारीरिक रूप से सशक्त बन सकती हैं। जिला प्रभारी विजय नौटियाल ने योग साधिकाओं से अन्य महिलाओं को भी योग को दिनचर्चा में शामिल करने के लिए जागरूक रहने की अपील की।
सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी एवं समाजसेवी गोविंद डंडरियाल ने योग साधकों को कानून की जानकारी दी। कहा कि समाज के बदलते परिवेश में जागरूक रहने की आवश्यकता है। कहा कि महिलाओं को किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। महिलाओं को अपराध का पुरजोर विरोध करना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर ध्यान देने की बात कही। कहा कि अभिभावकों को विद्यालय में जाकर शिक्षकों से भी बच्चों के शिक्षण कार्य की जानकारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
भारत स्वाभिमान न्यास के मंडल प्रभारी और एडवोकेट अमित सजवाण ने कहा कि समाज में महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए जा रहे है, लेकिन आज भी महिलाएं अपनी आपबीती कहने से गुरेज करती हैं। वे अमर उजाला के अपराजिता मंच के माध्यम से अपनी बात कह सकती हैं। इस मौके पर पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी विजय भाटिया, शशि भूषण अमोली, देवेंद्र सिंह रावत, चंद्रमोहन कुकरेती और रश्मि केडियाल आदि मौजूद रहे।
अपराजिता की मुहिम को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प
कोटद्वार। आर्य कन्या इंटर कालेज कोटद्वार में आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में योग साधिकाओं ने अपराजिता मुहिम को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया। इस मौके पर भारत स्वाभिमान न्यास की मीडिया प्रभारी अंजू सिंह, पतंजलि योग समिति की सह जिला प्रभारी आशा रावत, रजनी नेगी, कमला रावत, निशा सुयाल, ममता कोटनाला, शोभा गुसाईं, सोनी अग्रवाल, नीलम चौहान, रोशनी देवी, रितु कुशवाह, किरन अग्रवाल, राखी नौडियाल, अनीता पसवोला, सरिता रावत, संगीता सुयाल समेत सुनीता माहेश्वरी समेत 106 प्रतिभागी मौजूद रहे।
-फोटो