{"_id":"5c8bd76cbdec222aaf37b6e0","slug":"101552668524-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी पत्थर और मलवा गिरने से जड़ाऊखांद मजेड़ा बैंड मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी पत्थर और मलवा गिरने से जड़ाऊखांद मजेड़ा बैंड मार्ग बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। जड़ाऊखांद-मजेड़ा बैंड मोटरमार्ग पर धौलियाना के पास भारी पत्थर और मलबा गिरने से मार्ग बाधित हो गया है। सड़क बंद होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते जड़ाऊखांद मजेड़ा बैंड मार्ग पर भारी पत्थर और मलबा गिरने से मार्ग बंद हो गया है। पत्थर इतना बड़ा है कि जेसीबी भी उसे नहीं हटा पाई है। सड़क बंद होने से स्थानीय लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि यह सड़क किनाथ, बराथ, बिरखेत, सिरखेत, उटीड़ा व मजेड़ा आदि गांवों को जोड़ती है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी यह मार्ग बहुत महत्वपूर्ण है। जमणधार व बराथ बूथ भी इस रूट पर ही हैं। इसके साथ ही यह मार्ग ज्यूंदाल्यूं, दिगोलीखाल, किनगोड़ीखाल, ज्यूंदाल्यूं व परसोली आदि बूथों को भी जोड़ता है।
ग्राम प्रधान जमणधार रघुराज बिष्ट का कहना है कि पांथरीगांव व धौलियाना के बीच मार्ग बंद होने से ग्रामीण परेशान हैं। इसके साथ ही धौलियाना रौला में पुल बन चुका है, लेकिन पुल के दोनों तरफ सड़क पर पत्थर व मलबा पड़ा है। पुल से दोनों ओर सड़क लिंक करने के लिए लेवल करने की भी जरूरत है। इस रूट पर एक दर्जन से अधिक गांव यातायात से जुड़ते हैं। उन्होंने मार्ग से मलबा हटाकर शीघ्र खोलने की मांग उठाई है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता प्रवीण बहुखंडी का कहना है कि सड़क से मलबा हटाकर मार्ग पर यातायात जल्दी ही बहाल हो जाएगा। संबंधित ठेकेदार को इस संबंध में निर्देशित कर दिया गया है।