{"_id":"5c87e117bdec2214031bb4d4","slug":"101552408855-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग बच्चों के प्रति सकारात्मक रवैया अपनाएं अभिभावक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। समग्र शिक्षा अभियान के तहत बीआरसी सुखरौ में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय अभिभावक परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अभिभावकों से दिव्यांग बच्चों के प्रति सकरात्मक रवैया रखनेे की अपील की गई। अभिभावकों को योजनाओं और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी गई।
मंगलवार को बीआरसी सुखरौ में आयोजित अभिभावक परामर्श शिविर में मुख्य सदंर्भदाता पुष्पा रावत ने समग्र शिक्षा अभियान के बारे में जानकारी दी। सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुबोध शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के लिए चल रही योजनाओं की भी जानकारी दी। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम ने चिकित्सक अजय रयाल एवं फार्मासिस्ट रश्मि नेगी ने अभिभावकों को बच्चों को होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान शिक्षा विभाग की ओर से ब्लॉक समन्वयक सुरेंद्र सिंह ने जौनपुर निवासी शाबिया पुत्री इरतियाक को व्हील चेयर प्रदान की। शिविर में ब्लॉक समन्वयक पंकज वरण चंदोला, सुरेंद्र सिंह, पार्थ कुमार, नागेंद्र डोबरियाल आदि मौजूद रहे।