{"_id":"5c6d74ffbdec2273ed39c2c9","slug":"101550677247-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध में ज्योति और मेहंदी में काजल रही अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध में ज्योति और मेहंदी में काजल रही अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किशनपुर। राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में विज्ञान संकाय की विभिन्न प्रकार की परिषदीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिता में ज्योति घनशाला और मेहंदी व रंगोली में काजल घिल्डियाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाबर में प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. राजीव रतन के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान विज्ञान का मानव एवं प्रकृति पर प्रभाव विषय पर आधारित भाषण प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम, लक्ष्मी कंडारी ने द्वितीय, ज्योति घनसाला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारत में चौथी औद्योगिक क्रांति का प्रभाव विषय पर हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता में ज्योति घनशाला प्रथम, मानसी द्वितीय, प्राची तृतीय और पोस्टर प्रतियोगिता में नीरज सिंह प्रथम, काजल घिल्डियाल द्वितीय, प्राची गुसाईं तृतीय और निबंध प्रतियोगिता में ज्योति घनशाला प्रथम, अनुराधा द्वितीय, सुनील सिंह तृतीय स्थान पर रही। रंगोली में मानसी, काजल घिल्डियाल ने प्रथम, प्रीति नेगी ने द्वितीय, प्राची गुसाईं व लक्ष्मी कंडारी ने तृतीय और मेहंदी में काजल घिल्डियाल ने प्रथम, प्राची गुसाईं ने द्वितीय, मानसी ने तृतीय एवं क्विज प्रतियोगिता में अर्चना नेगी ने प्रथम, आकांक्षा ने द्वितीय, नितिन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में ममता भंडारी ने प्रथम, अर्चना ने द्वितीय, सपना बंदुनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर संकाय प्रभारी डा. अरविंद सिंह, मीडिया प्रभारी डा. अनुराग शर्मा, संदीप कुमार, कुमार गौरव जैन, प्रेरणा, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।