फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   नौगांवखाल बाजार में कीचड़ से चलना हुआ मुश्किल, लोग परेशान

नौगांवखाल बाजार में कीचड़ से चलना हुआ मुश्किल, लोग परेशान

Wed, 13 Feb 2019 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:50 PM IST
विज्ञापन
नौगांवखाल बाजार में कीचड़ से चलना हुआ मुश्किल, लोग परेशान

विज्ञापन
सतपुली। नौगांवखाल कस्बे की मुख्य सड़क बदहाल होने से नाराज युवाओं ने चौबट्टाखाल तहसील में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने प्रशासन से जल्द सड़क दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
युवा विकास संगठन और चौबट्टाखाल महाविद्यालय के छात्र बुधवार को चौबट्टाखाल तहसील पहुंचे। उन्होंने नौंगावखाल बाजार की बदहाल सड़क पर लोनिवि और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ओएफसी बिछाने के दौरान बाजार की सड़क बदहाल हो गई है। इस दौरान क्षेत्रीय युवा संगठन के अध्यक्ष विकास पांथरी, नवीन बिजल्वाण, योगेश पांथरी, दीपक पांथरी, पवन पांथरी, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष चौबट्टाखाल प्रभाकर, नवीन, कृष्णा नेगी और मयंक रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मुख्य बाजार में निकासी की व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोगों को दिक्कत हो रही है। नरेंद्र डंडरियाल ने कहा कि पर्यटन मंत्री व क्षेत्रीय विधायक सतपाल महाराज को नौगांवखाल सड़क के विषय में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed