फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   परीक्षा परिणाम की घोषणा में विलंब करने पर भड़के छात्र

परीक्षा परिणाम की घोषणा में विलंब करने पर भड़के छात्र

Thu, 22 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम की घोषणा में विलंब करने पर भड़के छात्र
कोटद्वार। परीक्षा परिणाम की घोषणा में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन से ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि को बढ़ाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि सौरव पांडेय के नेतृत्व में छात्र महाविद्यालय में एकत्र हुए। उन्होंने गढ़वाल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य डा. डीएम शर्मा को विश्वविद्यालय के कुलसचिव के लिए ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस अवसर पर सौरभ पांडे ने कहा कि सत्र 2017-18 में जिन छात्र-छात्राओं ने बैक पेपर भरा था, विश्वविद्यालय द्वारा उनका परीक्षा परिणाम ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने के आखिरी दिन पांच नवंबर को घोषित किया गया। इसके कारण कई छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म भरने से वंचित रह गए हैं। उन्होंने बिना विलंब शुल्क के ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 26 नवंबर तक बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिवानी काला, हेमंत रिठवाल, दीपक कुमार, सचिन ध्यानी, कौशिक बेबनी, शीतल, प्रियांशु जखवाल, दीपिका व चिराग भाटिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed