फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कोटद्वार महाविद्यालय में जय हो ग्रुप के देवाशीष रावत बने अध्यक्ष

कोटद्वार महाविद्यालय में जय हो ग्रुप के देवाशीष रावत बने अध्यक्ष

Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार महाविद्यालय में जय हो ग्रुप के देवाशीष रावत बने अध्यक्ष
कोटद्वार। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई का दबदबा रहा। अध्यक्ष पद पर जय हो छात्र संगठन के देवाशीष रावत ने सर्वाधिक 989 मत हासिल कर जीत दर्ज की। बाकी सभी पदों पर एनएसयूआई के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. डीएम शर्मा ने विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की। प्रभारी प्राचार्य हेमलता कुमारी ने नवनियुक्त छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। विजयी प्रत्याशियों ने महाविद्यालय से बाजार तक विजय जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी छात्रसंघ डीएम शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर देवाशीष को 989 वोट मिले। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अतुल बिष्ट को 146 मतों के अंतर से हराया। तीसरे स्थान पर रहे शुभम कुमार को 435 मतों पर संतोष करना पड़ा। उपाध्यक्ष पद पर सोहन सिंह ने मनप्रीत को 305 मतों के अंतर से पराजित किया। सचिव पद पर विशाल शर्मा ने अमित सिंह को 411 मतों के अंतर से शिकस्त दी। सहसचिव पद पर कुमारी प्रियंका ने कुमारी सुमन नेगी को 626 मतों के अंतर से हराया। कोषाध्यक्ष पद पर कुमारी शिवांगी ने उमंग शर्मा को 696 मतों के अंतर से हरा कर जीत दर्ज की। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर हिमानी ने सलोनी को 14 मतों के अंतर से पराजित किया। चुनाव परिणाम आने तक सीओ जेआर जोशी, कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल, एसएसआई राकेंद्र कठैत कालेज में ही डटे रहे।
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed