{"_id":"5b4a2e714f1c1b1e308b49d6","slug":"101531588209-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित जैन अध्यक्ष और राजेश फूल बने लायंस क्लब कण्व सिटी के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित जैन अध्यक्ष और राजेश फूल बने लायंस क्लब कण्व सिटी के सचिव
Updated Sat, 14 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लायंस क्लब कण्व सिटी के यहां हुए वार्षिक चुनाव में अमित जैन को अध्यक्ष और राजेश फूल को सचिव चुना गया। इस मौके पर गत वर्ष की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी वर्ष के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में तय हुआ कि इस वर्ष भी क्लब स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधरोपण और अन्य सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य करेगा।
यहां बद्रीनाथ मार्ग स्थित एक होटल में हुई वार्षिक बैठक में अध्यक्ष पद पर अमित जैन, अरविंद बंसल को उपाध्यक्ष, राजेश फूल को सचिव, राजेश बत्रा को कोषाध्यक्ष, डा. राजकुमार विज को क्लब मेंबरशिप चेयरपर्सन, राकेश गोयल को एलसीआईएफ को-आर्डिनेटर, सुधांशु डबराल को क्लब सर्विस चेयरपर्सन, विजय गुसाईं को क्लब मार्केटिंग कम्यूनिकेशन चेयरपर्सन पीआरओ और रवींद्र फूल को क्लब डायरेक्टर बनाया गया है। सभा की अध्यक्षता डा. राजकुमार विज ने की। उन्होंने बताया कि रविवार को कोटद्वार के कई स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर इंद्रेश भाटिया, आशीष मित्तल, पीयूष गोयल, नवनीत अग्रवाल, सज्जन गर्ग, ब्रिजेश अग्रवाल और रजनीश अग्रवाल मौजूद थे।