{"_id":"5b3e51e54f1c1b84468b4c88","slug":"101530810853-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमकेश्वर बीडीसी में छाई शिक्षा, चिकित्सा, नीलकंठ मेले की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमकेश्वर बीडीसी में छाई शिक्षा, चिकित्सा, नीलकंठ मेले की समस्याएं
Updated Thu, 05 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमकेश्वर। यमकेश्वर बीडीसी की बैठक में शिक्षा, चिकित्सा और नीलकंठ मेले की समस्याएं छाई रहीं। ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने अधिकारियों को सदन में उठी सभी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सदस्यों ने नीलकंठ और किमसार के दूरस्थ अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती न होने पर रोष जताया। ब्लाक प्रमुख ने अगली बीडीसी बैठकों में सक्षम अधिकारियों के ही शामिल होने की बात कही।
बृहस्पतिवार को यमकेश्वर ब्लाक सभागार में बीडीसी की बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने की। पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए सबसे पहलेे स्वास्थ्य विभाग पर चर्चा शुरू हुई। नीलकंठ क्षेत्र के बीडीसी मेंबर की ओर से नीलकंठ मेले की समस्याओं को गंभीरता से लेने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि नीलकंठ मेला कुछ समय बाद शुरू होने वाला है। वहां पर अविलंब डाक्टर की तैनाती की जानी चाहिए। प्रधान जहरी मल्ली राजवीर नेगी ने उनके भृगुखाल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सफाई कर्मचारी की तैनाती की मांग उठाई। डेवराना के प्रधान मुकेश देवरानी ने डांडामंडल के किमसार में अविलंब डाक्टर की तैनाती की मांग की। बुकंडी के बीडीसी मेंबर सुधीर जोशी ने उनके इलाके में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की हालत जर्जर हो गई है, उसे पंचायत भवन में शिफ्ट करने की जरूरत आ गई है।
पोखरी के प्रधान यशपाल राणा ने तिलधार हाईस्कूल में गणित का अध्यापक न होने से पठन-पाठन प्रभावित होने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों की कमी जल्द पूरी हो जाएगी। प्रधान जहरी मल्ली ने प्राथमिक विद्यालय के क्षतिग्रस्त छत का मामला उठाया। बीईओ ने प्राथमिक विद्यालयों में लगातार गिर रही छात्र संख्या पर चिंता जताते हुए जनसहयोग की अपेक्षा की। कोटा के प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय कोटा के जर्जर हाल भवन की समस्या बताई।
विज्ञापन
जिला पंचायतराज अधिकारी पौड़ी एम खान ने पंचायतीराज एक्ट के बारे में जानकारी दी। डीआरडीए के उपपरियोजना निदेशक पौड़ी सुनील कुमार ने ग्राम्य विकास, स्वजल परियोजना के बारे में जानकारी दी। ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी ने बैठकों में राजाजी नेशनल पार्क और वन विभाग के अधिकारियों के न पहुंचने पर निंदा प्रस्ताव पारित करवाया। कहा कि अगली बैठकों में यदि सक्षम अधिकारी नहीं आएंगे तो उनके प्रतिनिधियों को बैठक में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। बैठक का संचालन बीडीओ अपूर्णा बहुगुणा ने किया। बैठक में ज्येष्ठ उपप्रमुख विनोद डबराल, जिला पंचायत सदस्य हरि सिंह भंडारी, सहायक विकास अधिकारी रणवीर सिंह कठैत समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो