फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   भाबर में हाथी, पहाड़ में गुलदार और भालू के हमले बने नियति

भाबर में हाथी, पहाड़ में गुलदार और भालू के हमले बने नियति

Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 14 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
भाबर में हाथी, पहाड़ में गुलदार और भालू के हमले बने नियति
कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में वन्यजीवों के हमले झेलना लोगों की नियति बन गया है। कई घटनाओं के बाद भी शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग कोई सबक लेने को तैयार नहीं है। यही वजह है कि मनुष्य का वन्यजीवों के साथ संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है। मैदानी क्षेत्र में जहां ग्रामीणों को हाथी का उत्पात झेलना पड़ रहा है, वहीं पहाड़ में कहीं गुलदार तो कहीं भालू से संघर्ष हो रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को जयहरीखाल ब्लाक के दिऊसा गांव में घर के पास खेतों में काम कर रही 40 वर्षीय माया देवी पर भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। माया देवी को कोटद्वार से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों ने माया देवी की हालत को गंभीर बताया है। रिखणीखाल, नैनीडांडा, बीरोंखाल, जयहरीखाल, द्वारीखाल, यमकेश्वर और दुगड्डा विकासखंडों में पिछले तीन सालों में कई ग्रामीण भालू के हमले में घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में बीरोंखाल ब्लाक में भालू ने कोलादरिया निवासी कपिल कुमार, रिखणीखाल के सिनाला गांव निवासी सुंदरा देवी पत्नी सुरेंद्र सिंह और दुगड्डा के तच्छाली निवासी बसंती देवी पत्नी जोगेंद्र प्रसाद को बुरी तरह घायल कर दिया था। ये सभी लोग अपने घरों के पास खेतों में काम कर रहे थे। भालू के हमले में घायल होने वालों में सबसे ज्यादा ग्रामीण महिलाएं हैं, जो चारापत्ती और ईंधन के लिए खेतों के आसपास के जंगलों में जाने को मजबूर हैं। राज्य निर्माण आंदोलनकारी सेनानी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण का कहना है कि राज्य गठन के बाद सरकार की जनता के प्रति बेरुखी के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। उनका कहना है कि वन्यजीवों की संख्या में कई गुना इजाफा, निरंतर हो रहा पलायन इसके प्रमुख कारणों में हैं। पहाड़ के लोगों को सरकार वन्यजीवों के हमलों से नहीं बचा पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed